अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचीं ASP के सामने, पवन सिंह से संबंधों को लेकर अश्लील गाने पर रखा अपना पक्ष

नीलकमल सिंह द्वारा गाए अश्लील गाने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसी क्रम में अक्षरा सिंह एएसपी सदर संदीप सिंह के कार्यालय में पहुंच अपना पक्ष रखा। पुलिस अधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस मामले से संबंधित कई जानकारियां भी सांझा की।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:06 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:06 AM (IST)
अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचीं ASP के सामने, पवन सिंह से संबंधों को लेकर अश्लील गाने पर रखा अपना पक्ष
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह कल पटना एएसपी के पास पहुंची थीं। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, पटना : नीलकमल सिंह द्वारा गाए अश्लील गाने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसी क्रम में अक्षरा सिंह एएसपी सदर संदीप सिंह के कार्यालय में पहुंच अपना पक्ष रखा। पुलिस अधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस मामले से संबंधित कई जानकारियां भी साझा कीं। इस दौरान एएसपी ने जांच पूरी होने पर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

ज्ञात हो कि गत दिनों अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह को लेकर गाया अश्लील गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में अक्षरा सिंह की शिकायत पर कंकड़बाग थाने में भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस संबंध में अक्षरा सिंह से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, अश्लील गाने में नीलकमल सिंह की आवाज है या नहीं, इसकी जांच के लिए गाने की वाइस रिकार्डिंग की जांच करवाई जा रही है। दरअसल गाने का वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। उसमें सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तमाम सुबूतों की छानबीन जारी है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। अक्षरा सिंह से दोबारा मामले की जानकारी ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

नीलकमल सिंह पर दर्ज कराया था मुकदमा

पटना के कंकड़बाग निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की शिकायत पर कंकड़बाग थाना पुलिस ने भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नीलकमल सिंह ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के संबंधों को लेकर गाए गए गाने में अश्लील टिप्पणी की थी। इस गाने को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाना वायरल होते ही अक्षरा सिंह ने इसे गंभीरता से लिया था। बाद में उन्होंने नीलकमल सिंह व अन्य के खिलाफ कंकड़बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

chat bot
आपका साथी