बिहारः प्रेमिका की शादी किसी और से होने पर खेसारीलाल ने गाया गाना- 'डीजे लगाके गरियाइब सनम'

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना डीजे लगाके गरियाइब सनम रिलीज के साथ सुर्खियों में है। गाना मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है। गाने में खेसारीलाल यादव और खुशबू तिवारी (केटी) ने अपनी सुरीली आवाज दी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 10:33 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 10:33 AM (IST)
बिहारः प्रेमिका की शादी किसी और से होने पर खेसारीलाल ने गाया गाना- 'डीजे लगाके गरियाइब सनम'
अपने नये गाने में खेसारीलाल यादव और खुशबू तिवारी। साभारः इंटरनेट मीडिया।

जागरण टीम, पटना। अपने गाने और फिल्मों को लेकर ट्रेंड में रहने वाले भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना 'डीजे लगाके गरियाइब सनम' रिलीज के साथ सुर्खियों में है। गाना मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारीलाल यादव और खुशबू तिवारी (केटी) ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जो भोजपुरी के दर्शकों और खेसारीलाल यादव के फैंस को खूब पसंद भी आ रही है।

लिंक : https://youtu.be/YjiCh6-6tM0" rel="nofollow

शादी को लेकर रिलीज हो रहे अधिक गाने

इन दिनों लगन का सीजन है, तो ज्यादातर भोजपुरी गाने शादी-ब्याह से जोड़ कर ही रिलीज हो रहे हैं। खेसारीलाल यादव का यह गाना भी कुछ ऐसा ही है। जिसमे खेसारीलाल यादव की प्रेमिका की शादी किसी और से हो रही है और तभी वह अपनी प्रेमिका से कहते हैं कि 'डीजे लगाके गरियाइब सनम'। गाने की मेकिंग और बोल दोनों भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के जुबान पर चढ़ने लगे हैं।

भोजपुरी समाज के लोगों को समर्पित

खेसारीलाल यादव इसे ऑडियंस का प्यार और आशीर्वाद मानते हैं और कहते हैं कि 'डीजे लगाके गरियाइब सनम' भोजपुरी समाज के लोगों को समर्पित है। इस गाने को आप सभी और प्यार दीजिए। दुलार दीजिए और अपने दोस्त - भाइयों के बीच शेयर करिए। आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव के गाने 'डीजे लगाके गरियाइब सनम' का लिरिक्स यादव राज का है और म्यूजिक आर्य शर्मा व पी आर ओ रंजन सर्वेश हैं।

'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' भी वायरल

बता दें कि इसके पहले खेसारी लाल यादव का गाना 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी हो रहा है। भोजपुरी की सुरीली आवाज की मल्लिका अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर खेसारी लाल ने 'सजनवा ओपर देखेला फिलिम' को गाया है। खेसारी के साथ इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलम जी नजर आ रही हैं। खेसारीलाल यादव और नीलम की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रही है।

chat bot
आपका साथी