फिल्‍मों को फेल करने वाली है आरा की महिला की कहानी, एक महीने बाद राजस्‍थान के जोधपुर में खुली पोल

महिला आवास से ड्यूटी के लिए चली थी लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। रास्ते में सुनसान जगह से उसका बैग और चप्पल और बहुत सारा ब्लड गिरा मिला था। उसका मोबाइल स्वीच आफ आ रहा था। अगले दिन परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:43 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:43 AM (IST)
फिल्‍मों को फेल करने वाली है आरा की महिला की कहानी, एक महीने बाद राजस्‍थान के जोधपुर में खुली पोल
भोजपुर पुलिस ने महिला के गायब होने का मामला सुलझाया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से गायब महिला गार्ड का आखिर पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस को उलझाने के लिए जबर्दस्‍त स्क्रिप्‍ट रची गई थी। बावजूद राजस्‍थान के जोधपुर शहर से महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला। सनद हो कि बीते माह एक सदर अस्पताल में गार्ड के रूप मे कार्य कर रही एक महिला आवास से ड्यूटी के लिए चली थी, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। रास्ते में सुनसान जगह से उसका बैग और चप्पल और बहुत सारा ब्लड गिरा मिला था। उसका मोबाइल स्वीच आफ आ रहा था। अगले दिन परिजनों ने प्राथमिकी  दर्ज कराई थी। इसमें हत्‍या और अपहरण हर तरह का शक लोग जता रहे थे।

महिला गार्ड की बरामदगी राजस्थान के जोधपुर शहर से हो सकी। पुलिस इस मामले में कृष्णागढ़ थाना के जोकहरी गांव निवासी पुनीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लाई है। पूछताछ चल रही है। पुलिस शुरुआती जांच में ड्रामा व प्रेम प्रसंग मानकर चल रही है। महिला गार्ड दो बच्चों की मां बताई जाती है। पुलिस के अनुसार कोर्ट में महिला का बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार  महिला एक नंबर पर हजारों सेकंड बात करती थी और उस दिन डेरा से निकलने के पहले उस नंबर पर बात की थी। महिला लावारिश सेवा केंद्र के पास पहुंची पीछे से एक बाइक सवार अकेले आया। महिला गायब हो गई।  इंस्पेक्टर शंभु भगत के अनुसार ब्लड दीवार पर ऐसे  गिरा था कि लग रहा था कि उस पर फेंका गया हो। महिला एक औरत को 20 सेकेंड  कॉल करके बोली थी कि उसको चार -पांच लङ़के घेर कर मार रहे हैं। अगर चार-पांच लड़के घेर कर मार रहे होते तो सही में फोन कैसे करने देते। घटना के दिन वह घर से सारा गहना पहन के आई थी।

chat bot
आपका साथी