नुकीली चीज से हाथ पर लिख लिया पवन सिंह का नाम, भोजपुरी स्‍टार से मिलने दिल्‍ली से आरा पहुंचा शख्‍स

भोजपुर के जिला मुख्‍यालय आरा में स्थित उनके आवास पर दिल्‍ली से एक शख्‍स मिलने चला आया। हैरानी की बात यह है कि इस शख्‍स ने अपने हाथ पर किसी नुकीली चीज से पवन सिंह का नाम खुदवा लिया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:01 PM (IST)
नुकीली चीज से हाथ पर लिख लिया पवन सिंह का नाम, भोजपुरी स्‍टार से मिलने दिल्‍ली से आरा पहुंचा शख्‍स
आरा में पवन सिंह के आवास पर मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। जागरण

पटना/आरा, जागरण टीम। भोजपुरी सिने स्‍टार पवन सिंह के साथ शनिवार को एक अजीब वाकया हुआ। भोजपुर के जिला मुख्‍यालय आरा में स्थित उनके आवास पर दिल्‍ली से एक शख्‍स मिलने चला आया। हैरानी की बात यह है कि इस शख्‍स ने अपने हाथ पर किसी नुकीली चीज से पवन सिंह का नाम खुदवा लिया है। भोजपुरी अभिनेता और गायक के आवास पर पहुंच कर वह उनसे मिलने की जिद करने लगा। इसकी जानकारी पवन को मिली तो उन्‍होंने उस शख्‍स से मुलाकात की और उसे हिदायत दी कि इस तरह का जोखिम भरा काम बिल्‍कुल नहीं करें।

दो सिपाहियों को किया गया तैनात

इसकी सूचना के बाद आरा पुलिस उनके आवास पर पहुंची और वस्‍तुस्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से पवन सिंह आरा स्थित अपने आवास पर ही हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए उनका ज्‍यादातर वक्‍त घर पर ही गुजर रहा है। इसे देखते हुए दिनभर उनसे मिलने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लगी रहती है। कुछ लोग किसी तरह मिल लेने के लिए बचकानी हरकत करने से भी नहीं चूकते। भोजपुर एसपी राकेश कुमा दूबे  ने बताया कि अभिनेता के आवास पर काफी भीड़ को देखते हुए दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।

भोजपुर जिले में महिला समेत दो शव बरामद

इधर, भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों से एक महिला समेत दो लोगों का शव बरामद किया गया। हालांकि, दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। शाहपुर  थाना क्षेत्र के भरौली गांव में धर्मावती नदी से महिला अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा शनिवार की शाम स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई कि नदी एक 45 वर्षीय महिला शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा व दारोगा राजेंद्र प्रसाद भरौली गांव पहुंचे। वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी