अकेला पाकर साले की पत्‍नी से कर बैठा दुष्‍कर्म, भोजपुर में ससुराल आए शख्‍स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ससुराल आया दामाद अपने छोटे साले की पत्नी के कमरे में चला गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान हो-हल्ला भी मचाया। लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। बाद में परिवार के सदस्य जुटे तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गई।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:29 PM (IST)
अकेला पाकर साले की पत्‍नी से कर बैठा दुष्‍कर्म, भोजपुर में ससुराल आए शख्‍स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोजपुर जिले के तरारी में दुष्‍कर्म की वारदात। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आरा, जागरण संवाददाता। Bihar Crime: भोजपुर जिले में ससुराल आए दामाद ने अपने छोटे साले की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना तरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात के बाद पीड़िता ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित तरारी के डुमरिया गांव का निवासी है। मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इधर, पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

दो दिन पहले आया था ससुराल

बताया जाता है कि तरारी के डुमरिया गांव निवासी धर्मेंद्र साह की शादी 10 साल पहले तरारी के एक गांव में हुई थी।  इधर, दो दिन पहले अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना की रात  महिला का पति एक तिलक समारोह में भाग लेने गया हुआ था। घर की महिलाएं पड़ोस के एक शादी समारोह  में गई हुई थी। जबकि, 21 वर्षीय पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी। आरोप है कि ससुराल आया दामाद अपने छोटे साले की पत्नी के कमरे में चला गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान हो-हल्ला भी मचाया। लेकिन, किसी को भनक नहीं लगी। बाद में परिवार के सदस्य जुटे तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गई।

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

इधर, पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत तरारी थाना में की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित ननदोई धर्मेंद्र साह को धर दबोचा। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दामाद जी की हो रही थी खातिरदारी, आने ही नहीं दे रहे थे ससुराल के लोग, तब पहुंची नवादा पुलिस

chat bot
आपका साथी