Bhojpur Crime: दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग, गोली जा लगी किराना दुकानदार को

भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में घर के बाहर टहल रहा किराना दुकानदार घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:13 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:13 AM (IST)
Bhojpur Crime: दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग, गोली जा लगी किराना दुकानदार को
गोली लगने से घायल का चल रहा इलाज। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव में बुधवार देर रात फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक परचून दुकानदार घायल हो गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी 46 वर्षीय मनोज साव कुकुरहा गांव निवासी मक्खन साव का पुत्र है। उसके हाथ में गोली लगी है। स्थिति खतरे से बाहर है। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। इधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही अगिआंव बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छापेमारी की। हालांकि, कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।

गुमटी पर हुआ था वाद विवाद, फिर तन गई बंदूकें

बताया जा रहा कि कुकुरहा गांव में बुधवार की रात एक गुमटीनुमा दुकान के पास एक ही समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से बंदूकें तन गई। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। इसके बाद टोले में खलबली मच गई। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए।

घायल ने कहा, घर के बाहर टहल रहा था तभी जा लगी गोली

इधर, फायरिंग में घायल मनोज साव ने बताया कि बुधवार की देर रात जब वह गांव में ही घर से बाहर टहल रहे थे।वहीं पर गांव के ही दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गई।जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से  वह घायल हो गया।जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।अभी तक आरोपितों का नाम भी सामने नहीं आया है।  हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 

chat bot
आपका साथी