पत्‍नी मुखिया का चुनाव हारी और पति की बंद हो गई सांस, भोजपुर के चरपोखरी की घटना से हर शख्‍स हैरान

बिहार में पांचवें चरण की मतगणना के दौरान एक हैरान करने वाली खबर भोजपुर जिले से सामने आई है। यहां पत्‍नी के मुखिया के चुनाव हारने के थोड़ी ही देर बाद पति की मौत हो गई। भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड में पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान संपन्‍न हुआ था।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:46 AM (IST)
पत्‍नी मुखिया का चुनाव हारी और पति की बंद हो गई सांस, भोजपुर के चरपोखरी की घटना से हर शख्‍स हैरान
पंचायत चुनाव के नतीजे के बाद भोजपुर से हैरान करने वाली खबर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना/भोजपुर, जागरण टीम। Bihar Panchayat Chunav 2021 5th Phase Results: बिहार में पांचवें चरण की मतगणना के दौरान एक हैरान करने वाली खबर भोजपुर जिले से सामने आई है। यहां पत्‍नी के मुखिया के चुनाव हारने के थोड़ी ही देर बाद पति की मौत हो गई। आपको बता दें कि भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड में पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान संपन्‍न हुआ था। इस क्षेत्र में मंगलवार को मतों की गिनती शुरू हुई। भोजपुर जिले के अल हफीज कालेज के शिक्षक जानकी सिंह की पत्‍नी उषा देवी इसी प्रखंड की ठकुरी पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ी थीं। इसी पंचायत के लिलारी गांव के जानकी सिंह की पत्‍नी चुनाव हार गईं।

हृदय गति रुकने से मौत की लोगों के बीच चर्चा

बताया जा रहा है कि उषा देवी के हारने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, सभी लोग मायूस हो गए। इसके थोड़ी ही देर बाद कुमार जानकी सिंह की मौत हो गई। लोग अचानक हृदय गति रुकने के कारण मौत होने की बात बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि स्‍वजन ने इससे इन्‍कार किया है। उनके भाई शिव परसन सिंह ने बताया कि मतदान के अगले ही दिन छत से गिरकर उनके भाई चोटिल हो गए थे। उनके सिर में चोट लगी थी। उन्‍हें इलाज के लिए आरा के अस्‍पताल में ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्‍हें पटना रेफर किया गया था। पटना ले जाने के क्रम में रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्‍होंने बताया कि भाई की मौत का चुनाव में हार से कोई संबंध नहीं है।

इसी जिले से माले विधायक की पत्‍नी भी हारीं पंचायत चुनाव

भोजपुर जिले के अंतर्गत अगिआंव के भाकपा-माले विधायक मनोज मंजिल की पत्नी शीला देवी चरपोखरी  जिला परिषद क्षेत्र संख्या-10 से चुनाव हार गई हैं। जिला परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष आरती देवी ने शीला देवी को 4716 मतों से हराया। आरती देवी को कुल मत- 17183 और शीला देवी को कुल मत-12467 मत प्राप्त हुआ है। यह सीट भोजपुर जिले के एक हाट सीट में एक था।

chat bot
आपका साथी