बकरियों के बेरहम कातिल को ढूंढने के लिए पुलिस ने देखी सीसीटीवी फुटेज, बेगूसराय का मामला

बकरी पालन केंद्र की सात बकरियों की बुधवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने चाकू छड़ और गला काट कर मार दिया। बकरी पालन केंद्र के संचालक राज कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे सभी बकरी को खाना खिलाकर शेड में रखकर घर चले गए।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM (IST)
बकरियों के बेरहम कातिल को ढूंढने के लिए पुलिस ने देखी सीसीटीवी फुटेज, बेगूसराय का मामला
बेगूसराय में सात बकरियों को बेरहमी से मार डाला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बीहट (बेगूसराय), संवाद सूत्र। दुश्‍मनी और गुस्‍से में आदमी शैतान बन जाता है। कुछ ऐसी ही वारदात बेगूसराय जिले के बीहट में हुई है। एफसीआइ ओपी अंतर्गत बीहट सूदी स्थान वार्ड संख्या 26 निवासी स्व. महेंद्र राय के पुत्र राज कुमार के बकरी पालन केंद्र की सात बकरियों की बुधवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने चाकू, छड़ और गला काट कर मार दिया। बकरी पालन केंद्र के संचालक राज कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे सभी बकरी को खाना खिलाकर शेड में रखकर घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब बकरी पालन केंद्र के बगल में रहने वाले लोगों ने घटना की सूचना दी।

पांच महीने पहले 30 हजार रुपये में खरीदी थीं बकरियां

राज कुमार ने बताया कि लोगों की सूचना पर जब वे अपने केंद्र पर आए तो सातों बकरी को मारकर कैंपस में जहां तहां फेंका हुआ था। घटना की सूचना एफसीआइ ओपी प्रभारी पल्लव कुमार को दी गई। पुलिस ने हर्ल कारखाना की दीवार के पास लगी सीसी कैमरे को देखा, परंतु, कुछ भी पता नहीं चला। बकरी पालक राजकुमार ने बताया कि पांच माह पूर्व बकरी पालन योजना बनाकर सात बकरी भगवानपुर से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। उनकी किसी से लड़ाई नहीं थी। एफसीआइ ओपी में समाचार प्रेषण तक पीडि़त द्वारा घटना का आवेदन नहीं दिया गया था।

देसी शराब के साथ कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार

इधर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव से बुधवार की रात देसी शराब के साथ कारोबारी पिता-पुत्र को खोदावंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाड़ा गांव निवासी स्व. पलटन सहनी के पुत्र रामबाबू सहनी एवं उनके पुत्र सुनील सहनी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष सुदीन राम ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र लंबे समय से देसी शराब का कारोबार करते थे। बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में 10 लीटर निर्मित देसी शराब भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में एएसआइ बलवंत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी