खूबसूरत दुल्‍हन को देखते ही दूल्‍हे ने कर दिया यह काम, हैरान रह गए लोग, जानिए गोपालगंज की घटना

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में सजी-धजी दुल्‍हन को देखते ही दुल्‍हे ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया। लेकिन जब लोगों ने वजह जाना तो वे हैरान रह गए। वर पक्ष को लड़की वालों ने बंधक बना लिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:58 AM (IST)
खूबसूरत दुल्‍हन को देखते ही दूल्‍हे ने कर दिया यह काम, हैरान रह गए लोग, जानिए गोपालगंज की घटना
सजी-धजी दुल्‍हन को देख दूल्‍हे ने किया शादी से इंकार। सांकेतिक तस्‍वीर

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। अक्‍सर दहेज की वजह से वर पक्ष की ओर से शादी से मुकरने या इंकार करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लेकिन गोपालगंज के बरौली में जो हुआ, वह एक अजीब मामला था। यहां मंडप में पहुंचे दूल्‍हे ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। वजह सामने आई, वह सुनकर लोग हैरान थे। लड़के ने बताया कि जबरन उसकी दूसरी शादी कराई जा रही है। वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद बरातियों को बंधक बना लिया गया। पंचायत में हुए समझौते के बाद वर पक्ष वापस लौट गया। लोगों का कहना था कि यह ठीक ही हुआ कि समय पर लड़के ने अंतरात्‍मा की आवाज सुनी। इस कारण एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।  

ये भी पढ़ें, शादी में खूबसूरत डांसर को देखकर काट दी जेनरेटर की लाइट, फिर तो सिवान में हो गया ऐसा कांड

सजी-धजी दुल्‍हन को देखते ही जागी अंतरात्‍मा 

बताया जाता है कि गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सरैया नरेंद्र पंचायत में गोरेयाकोठी के दुधड़ा गांव से बरात आई थी। भोला साह के बेटे विनोद गुप्‍ता की शादी  थी। बरातियों की आवभगत हुई। मंडप में दूल्‍हा पहुंच गया। लेकिन इसी दौरान सजी-धजी दुल्‍हन को देखकर उसकी अंतरात्‍मा जाग गई। इसके बाद उसने सच्‍चाई बताते हुए शादी से मना कर दिया। कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। विनोद ने बताया कि जबरन उसकी शादी कराई जा रही है। इसके बाद दूल्‍हन मंडप छोड़कर चली गई।

वर पक्ष को लगा साढ़े सात लाख जुर्माना 

लड़की वाले आक्रोशित हो गए। बरातियोंं को बंधक बना लिया। सोमवार सुबह पंचायत बैठी। पंच ने दोनों पक्षों की बात सुनकर वर पक्ष पर साढ़े सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसे वर पक्ष ने स्‍वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दिए गए उपहार लौटा दिए गए। पंचायत में पूर्व मुख‍िया शमा आलम समेत अन्‍य बुद्धि‍जीवी मौजूद थे। लोगों का कहना था कि इसे लड़के की भलमनसाहत ही कहेंगे। उसने दिल की आवाज सुनी। इससे उसकी पत्‍नी सौतन का दंश झेलने से बच गई। इधर लड़की की जिंदगी भी एक तरह से बच गई। 

chat bot
आपका साथी