धनरुआ में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट व फायरिग, प्राथमिकी

धनरुआ। थाना अंतर्गत खडीहा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर हमला बोल दो लोगों को घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 01:17 AM (IST)
धनरुआ में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट व फायरिग, प्राथमिकी
धनरुआ में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट व फायरिग, प्राथमिकी

धनरुआ। थाना अंतर्गत खडीहा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर फायरिग व मारपीट की। इस विवाद में दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी हुई। दबंगों ने पिस्तौल की बट से मारकर अधेड़ का सिर फोड़ दिया। बचाने आई महिला को भी पीटा, जिससे उसकी नाक टूट गई। यहीं नहीं, घर मे बक्सा तोड़कर 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में अरविद कुमार ने चार नामजद व पांच अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जाता है कि खडीहा गांव के अरविद कुमार सपरिवार घर पर थे। इसी बीच गांव के ही दबंग रविंद्र यादव, सन्नी यादव, सूरज कुमार व साहिल कुमार और पांच अन्य लोगों ने हथियार के साथ घर पर पहुंच पहले गाली-गलौज की, फिर अरविंद के विरोध पर सभी आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि सूरज ने पिस्तौल की बट से आंख पर मार दिया। गनीमत रही कि चोट आंख के बगल में लगी। पुत्र को पिटते देख अरविद की मां छुड़ाने आई तो साहिल ने लोहे की रॉड से उसकी नाक तोड़ दी और अरविद के पुत्र हिमांशु को भी पीटा। इतना ही नहीं, दंबगों ने बक्से से दस हजार रुपये निकाल लिए और चार राउंड हवाई फायरिग कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी घायलों को धनरुआ पीएचसी पर ले जाया गया, जहां अरविद की स्थिति गंभीर है। वहीं थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा, भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। ग्रामीण फायरिग की बात कह रहे हैं, लेकिन घटनास्थल से कुछ नहीं मिला है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भूमि विवाद में दस राउंड फायरिग, मारपीट में एक घायल, पुलिस का इन्कार

धनरुआ। थाना अंतर्गत दुभारा गांव में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद हो गया।इस दौरान दोनो भाई के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से दस राउंड फायरिग की। फायरिग होते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना बुधवार की देर रात लगभग एक बजे की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बताया जाता है कि पप्पू यादव और श्याम बाबू दोनो भाई है। दोनों के बीच एक कट्ठे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को विवाद अचानक बढ़ गया। शाम में तू तू मैं मैं होते होते विवाद रात में मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान दोनों भाई द्वारा दस राउंड फायरिग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू ने बाहर के आदमी को बुलाकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिग की। ग्रामीणों ने फायरिग की पुष्टि की है। थानेदार राजू कुमार ने कहा, दो भाइयों में भूमि विवाद को लेकर झड़प हुई है। फायरिग की बात किसी पक्ष ने नहीं बताई है।

chat bot
आपका साथी