आपके लिए जरूरी खबर, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

अगर आपको बैंक का कोई काम है तो 20 दिसंबर तक निपटा लें। क्योंकि, बैंक 21 से 25 दिसंबर के बीच पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे। जानिए इसकी वजह क्या है...

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 09:56 AM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 11:07 PM (IST)
आपके लिए जरूरी खबर, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह
आपके लिए जरूरी खबर, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

पटना, जेएनएन। बैंक से लेनदेन करना है तो गुरुवार को निपटा लें। लगातार कई दिनों तक सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। 21 दिसंबर को अधिकारी और 26 दिसंबर को कर्मचारी व अधिकारी दोनों हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल को अधिकारी समर्थन देंगे। इस बीच सिर्फ 24 दिसंबर को एक दिन के लिए बैंक खुले रहेंगे। हालांकि एटीएम खुले रहेंगे, लेकिन भरे नहीं जाने के कारण एटीएम भी खाली हो जाएंगे।

 ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआइबीओसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को अधिकारी हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। 26 को कर्मचारी संगठन की हड़ताल है।

दोनों हड़ताल के बीच शनिवार-रविवार पडऩे से 22 और 23 दिसंबर को बैंक बंद रहेगा। 24 दिसंबर को बैंक खुलेरहेंगे। क्रिसमस के कारण 24 दिसंबर हड़ताल से मुक्त है। 25 को क्रिसमस है। 26 को कर्मचारियों की हड़ताल है। 27 दिसंबर से बैंकों में कामकाज सामान्य हो पाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देशभर के बैंक अधिकारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। अपने हक के लिए सरकार एवं प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कर्मचारी और अधिकारी संगठन अपनी मांगों के समर्थन में बिना कार्य बाधित किए प्रदर्शन कर चुके हैं।

इसके बाद भी केंद्र सरकार मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। हड़ताल सफल होगी। उन्होंने माना कि बैंक हड़ताल से आमजीवन पर असर पड़ेगा। मजबूरी में बैंकों के अस्तित्व को बचाए रखने और अधिकारियों की न्याय संगत मांगों को लेकर हड़ताल पर जाना मजबूरी है।

मुख्य मांगें 

बैंक अधिकारियों की लंबित मुख्य मांगें हैं- 11वां वेतन समझौता लागू हो, कोर व्यवसाय एवं एनपीए की वसूली में तेजी लाई जाए, कॉरपोरेट घराने के कारण एनपीए का भार नहीं बढऩे दिया जाए। नई पेंशन नीति समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए। बैंको के विलय एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के समायोजन पर रोक लगाई जाए। बैंक अधिकारियों पर हो रहे हमले एवं प्रहार जैसे घटनाओं में कमी के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाए। 

केंद्रीय अधिकारियों के संगठन ने  दिया नैतिक समर्थन 

कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट गजटेड ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव भाष्कर भट््टाचार्य ने बैंक कर्मियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है। इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी