गर्लफ्रेंड के चक्कर में पटना के होटल में फंस गया बैंक क्लर्क, पुलिस को लड़की ने बता दिया नाम-पता

पटना पुलिस ने एजी कालोनी स्थित ओयो होटल में छापेमारी कर बैंक क्लर्क और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुमराह करने के आरोप में जहानाबाद के घोसी निवासी होटल मैनेजर और पूर्वी चंपारण निवासी स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:54 AM (IST)
गर्लफ्रेंड के चक्कर में पटना के होटल में फंस गया बैंक क्लर्क, पुलिस को लड़की ने बता दिया नाम-पता
पटना में लड़की के चक्कर में बैंक क्लर्क फंस गया। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ जारी अभियान में बैंक क्लर्क, होटल मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने रविवार की रात एजी कालोनी स्थित ओयो होटल में छापेमारी कर बैंक क्लर्क कुर्जी निवासी रोहित कुमार और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया। शराब पीने की सूचना के बावजूद पुलिस को गुमराह करने के आरोप में जहानाबाद के घोसी निवासी होटल मैनेजर और पूर्वी चंपारण निवासी स्टाफ दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। 

गर्लफ्रेंड के चक्कर में भाग नहीं पाया क्लर्क

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि एजी कालोनी स्थित होटल में कुछ लोग ठहरे हैं और शराब पी रहे हैं। पुलिस ने होटल में पहुंचकर टोह ली। सूचना की पुष्टि होने के बाद होटल मैनेजर और स्टाफ से पूछताछ की, तो वे पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस ने स्टाफ के साथ होटल के उस कमरे की तलाशी ली, जहां शराब मंगा कर पीने की सूचना मिली थी। कमरे में रोहित मिला, जो नशे में धुत्त था और सामने एक गिलास में भी शराब भी थी। उसके साथ एक युवती मौजूद थी, जिसके बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड है।

ये भी पढ़ें, शादी में खूबसूरत डांसर को देखकर काट दी जेनरेटर की लाइट, फिर तो सिवान में हो गया ऐसा कांड

रोहित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका नाम और पता तक पुलिस को बता दिया। इसके बाद वह भाग नहीं पाया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। बता दें कि हाल के दिनों में राज्य में शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बिहार के अलग-अलग शहरों के होटल और शादी समारोह में पुलिस की नजर बनी हुई है। शराबियों को पकड़ने के लिए राजधानी पटना में हर दिन छापेमारी की जा रही है। रोज नशेड़ी भी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी