फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का करें सेवन, इन चीजों से कम होगा बीमारी का खतरा

Ayurveda वैद्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि आयुर्वेद में रसायन द्रव्य की महत्ता के बारे में बताया गया है। इसमें काली मिर्च अदरक सोंठ पीपल अदरक हल्दी छुहाड़ा आंवले का मुरब्बा आदि के सेवन के बारे में बताया गया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 02:26 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:26 PM (IST)
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का करें सेवन, इन चीजों से कम होगा बीमारी का खतरा
आयुर्वेद के तरीकों से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। How to improve immune system with home remedies: कोरोना संक्रमण चारों ओर फैल चुका है। संक्रमण का असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ा है। यह हमारे फेफड़ों को भी कमजोर कर रहा है। इससे हमें सांस लेने में परेशानी होती है और फिर जान बचाने के लिए कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप प्राकृतिक चीजों का नियमित सेवन कर अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ शरीर में ऑक्सीजन लेबल को भी सही रख सकते हैं। जानिए आयुर्वेद के विशेषज्ञ की राय...

संक्रमण से क्षतिग्रस्‍त होते हैं फेफड़े

पटना आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य व वैद्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि आयुर्वेद में रसायन द्रव्य की महत्ता के बारे में बताया गया है। इसमें काली मिर्च, अदरक, सोंठ, पीपल, अदरक, हल्दी, छुहाड़ा, आंवले का मुरब्बा आदि के सेवन के बारे में बताया गया है। शरीर में प्राणवायु जिसे ऑक्सीजन कहते हैं, उसे लेबल में रखने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरी होता है। संक्रमण के कारण हमारे फेफड़े भी क्षतिग्रस्त होते हैं।

प्राकृतिक चीजों के सेवन से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता

ऐसे में प्राकृतिक चीजों का सेवन जरूरी है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने व मिनरल, विटामिन को पूरा करने को लेकर पालक, चुकंदर को सूप बना सेवन कर सकते हैं। इन सभी चीजों में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन, ङ्क्षजक पाया जाता है।

सूप का सेवन अत्यधिक फायदेमंद

सूप के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने के साथ भरपूर मात्रा में शरीर को आयरन, मिनरल व विटामिन मिलता है। इससे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता में काफी वृद्धि होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होते ही अपने आप शरीर में ऑक्सीजन का स्तर पर बढ़ जाता है। उसके बाद कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती।

कोरोना को हराना है  - मिर्च, अदरक, सोंठ, पीपल, अदरक, हल्दी, छुहाड़ा, आंवले का मुरब्बा आदि के सेवन लाभदायक

chat bot
आपका साथी