बजा बिगुल, शुरू हुई विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां

पटना। चुनावी शंखनाद के साथ ही राजधानी और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भी ध्वनि गूंजने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)
बजा बिगुल, शुरू हुई विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां
बजा बिगुल, शुरू हुई विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां

पटना। चुनावी शंखनाद के साथ ही राजधानी और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भी ध्वनि गूंजने लगी। पूरे पटना जिले में जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस समेत नगर निगम की टीम राजनीतिक बैनर-पोस्टर हटाने के साथ ही आचार संहिता पालन कराने के लिए मुस्तैद हो गई। पटना में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 28 अक्टूबर को पांच और तीन नवंबर को नौ विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होनी है। जिले में चौदह विधानसभा क्षेत्र हैं। अद्यतन सूची के अनुसार पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 46 लाख 70 हजार 681 वोटर हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 22 लाख 18 हजार 614 और पुरुषों की 24 लाख 51 हजार 902 है। 165 थर्ड जेंडर वोटर हैं। ::::: ग्राफ 1 ::::

विधानसभा क्रम : क्षेत्र : बूथों की संख्या : नामांकन शुरू होने की तिथि : अंतिम तिथि : स्क्रूटनी : नाम वापसी : मतदान तिथि : मतगणना : 178 : मोकामा : 408 : 1 अक्टूबर : 8 अक्टूबर : 9 अक्टूबर : 12 अक्टूबर : 28 अक्टूबर :10 नवंबर

179 : बाढ़ : 412 : 1 अक्टूबर : 8 अक्टूबर : 9 अक्टूबर : 12 अक्टूबर : 28 अक्टूबर :10 नवंबर 180 : बख्तियारपुर : 410 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर

181 : दीघा : 711 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 182 : बांकीपुर : 589 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 183 : कुम्हरार : 662 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 184 : पटना साहिब : 542 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 185 : फतुहा : 405 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 186 : दानापुर : 515 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 187 : मनेर : 471 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर 188 : फुलवारी शरीफ : 525 : 9 अक्टूबर : 16 अक्टूबर : 17 अक्टूबर : 19 अक्टूबर : 3 नवंबर : 10 नवंबर

189 : मसौढ़ी : 511 : 1 अक्टूबर : 8 अक्टूबर : 9 अक्टूबर : 12 अक्टूबर : 28 अक्टूबर :10 नवंबर 190 : पालीगंज : 407 : 1 अक्टूबर : 8 अक्टूबर : 9 अक्टूबर : 12 अक्टूबर : 28 अक्टूबर :10 नवंबर 191 : बिक्रम : 466 : 1 अक्टूबर : 8 अक्टूबर : 9 अक्टूबर : 12 अक्टूबर : 28 अक्टूबर :10 नवंबर

::::::: ग्राफ 2 :::::::: विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी :

मोकामा : अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ सुमित कुमार

बाढ़ : भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़ कलीमुद्दीन अहमद

बख्तियारपुर : उप विकास आयुक्त रिची पांडेय

दीघा : अनुमंडल पदाधिकारी सदर नितिन कुमार सिंह

बाकीपुर : भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर शशि शेखर

कुम्हरार : विशिष्ठ अनुभाजन पदाधिकारी रंजीत कुमार

पटना साहिब : अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी मुकेश रंजन

फतुहा : भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सिटी अखिलेश कुमार

दानापुर :अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर विनोद दुहन

मनेर : भूमि सुधार उप समाहर्ता दानापुर रवि राकेश

फुलवारीशरीफ : अपर समाहर्ता विभागीय जाच कपिलेश्वर मंडल

मसौढ़ी : अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी अनिल कुमार सिन्हा

पालीगंज : अनुमंडल पदाधिकारी पालीगंज मुकेश कुमार

बिक्रम : भूमि सुधार उप समाहर्ता पालीगंज ललित भूषण रंजन

chat bot
आपका साथी