बिहारः कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए मांगा समर्थन, कन्हैया, जिग्नेश व हार्दिक के साथ दिख सकते हैं पूर्व सांसद

Bihar Assembly Bypolls 2021 बिहार विधानसभा की दो सीटों तारापुर व कुशेश्वरस्थान स्थान के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस ने पूर्व सांसद पप्पू यादव से समर्थन मांगा है। राजद के खिलाफ कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:21 PM (IST)
बिहारः कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए मांगा समर्थन, कन्हैया, जिग्नेश व हार्दिक के साथ दिख सकते हैं पूर्व सांसद
कांग्रेस ने पूर्व सांसद की पार्टी से समर्थन मांगा है। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : Assembly By-Election 2021: बिहार विधानसभा की दो सीटों तारापुर व कुशेश्वरस्थान के लिए उपचुनाव होने हैं। महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक दूसरे के खिलाफ उतर गए हैं। कांग्रेस ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जाप) से समर्थन की मांग की है। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी आश्वस्त किया है कि कांग्रेस के प्रस्ताव पर जल्द विचार होगा।  कहा जा रहा है कि कांग्रेस के जन अधिकार पार्टी का समर्थन मिल सकता है। तारापुर व कुशेश्वरस्थान सीट के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दो नवंबर को मतों की गणना होगी। 

कांग्रेस ने एड़ी-चोटी की एक

उपचुनाव की दोनों सीटों को कांग्रेस ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। पहले सिर्फ पार्टी कुशेश्वरस्थान पर उम्मीदवार देना चाहती थी, पर सहयोगी राजद ने मनमाने तरीके से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए। नतीजा राजद के खिलाफ कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। अब जीत के लिए पार्टी एड़ी-चोटी एक कर रही है।

- कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए पप्पू यादव से मांगा समर्थन - पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पूर्व सांसद को लिखा पत्र - पप्पू यादव बोले, संसदीय बोर्ड की बैठक में समर्थन पर विचार

मुकाबला हो गया त्रिकोणात्मक

बिहार की दोनों सीटों पर मुकाबला त्रिकोणात्मक हो गया है। यहां, राजद जदयू के साथ कांग्रेस भी जीत के लिए जोर लगा रही है। अब कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत के लिए पप्पू यादव से मदद मांगी है। मदन मोहन झा ने इसके लिए पप्पू यादव को पत्र लिखा है। इधर, पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रस्ताव पर जाप संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पप्पू यादव कांग्रेस के प्रस्ताव पर उसे समर्थन देने का मन बना चुके हैं। चर्चा है वे तारापुर और कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया, जिग्नेश व हार्दिक पटेल के साथ मंच भी साझा कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी