असम, केरल तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी चुनाव के लिए बिहार के 18 अफसर बनाए गए प्रेक्षक

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत सहित बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अठारह अधिकारी असम पश्चिम बंगाल केरल तमिलनाडु व पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक होंगे। तीन मार्च को सुबह नौ बजे इनकी ऑनलाइन बैठक होगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:26 PM (IST)
असम, केरल तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल व पुडुचेरी चुनाव के लिए बिहार के 18 अफसर बनाए गए प्रेक्षक
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटनाः स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत सहित बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अठारह अधिकारी असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु व पडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक होंगे। तीन मार्च को सुबह नौ बजे इनकी ऑनलाइन बैठक होगी। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सहित जिन अन्य अधिकारियों के नाम प्रेक्षक के रूप में हैैं उनमें एन विजयलक्ष्मी, विनय कुमार, प्रेम सिंह मीणा, आदेश तितरमारे, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल मीणा, जय सिंह, मनोज कुमार, विनोद सिंह गुंजियाल, प्रभाकर, दीपक आनंद, गिरिवर दयाल सिंह, चंद्रशेखर, केशवेंद्र कुमार, एम रामचंटुडु, कौशल किशोर व सुनील कुमार यादव शामिल हैं। 

शुक्रवार को पांच राज्यों के चुनाव का एलान

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु व पडुचेरी चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। बंगाल में सबसे लंबा आठ चरणों में चुनाव होगा। असम में तीन चरणों में जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनावों के एलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। बंगाल में पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। 

असम में तीन चरण में डाले जाएंगे वोट

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं। असम में प्रथम चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा।  पढ़ें पूरी खबर

केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में एक चरण में मतदान

केरल में 140 विधानसभा सीटें हैं। केरल में एक चरण में  6 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक चरण में  6 अप्रैल को मतदान होगा। इसी तरह पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा। 

chat bot
आपका साथी