आ‌र्म्स व 1.4 लाख के साथ बदमाश गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गाव से पुलिस ने शुक्रवार को एक बदमाश को पिस्टल व नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)
आ‌र्म्स व 1.4 लाख के साथ बदमाश गिरफ्तार
आ‌र्म्स व 1.4 लाख के साथ बदमाश गिरफ्तार

बख्तियारपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गाव से पुलिस ने शुक्रवार को एक बदमाश को पिस्टल, दो गोली एवं 1.4 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए राजकुमार साह उर्फ फेकू पर बिहार-झारखंड के कई थानों में डकैती एवं आ‌र्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजकुमार बख्तियारपुर बाजार में कपड़ा व्यवसाई के घर हुई डकैती समेत बिहार-झारखंड के कई थाना क्षेत्रों में हुई डकैती में शामिल था। इसकी पत्नी को भी पूर्व में आ‌र्म्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। बस ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, पांच जख्मी

संसू, बिहटा: नेउरा ओपी के समीप शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे स्टेट ट्रासपोर्ट की बस ने एक साथ तीन बाइकों में टक्कर मार दी। घटना में पाच लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान वहा मौजूद पुलिसकर्मी टकटकी लगाए महज देखता रहा और चालक घटना को अंजाम देकर भाग निकला। बलुआ के रहने वाले इंदल ने बताया कि एक बड़ा घटना होते-होते बच गई।

आयकर विभाग ने राजद नेता से मागा लेखा-जोखा

संस, दानापुर: आयकर विभाग ने राजद नेता सुजीत सिंह परमार से करीब 33 लाख खर्च का लेखा-जोखा मांगा है। इससे नेता की परेशान बढ़ी गयी है। आयकर विभाग ने कहा है कि 2018-19 में 3329000 कैश जमा किया है। रिकॉड के अनुसार 2019-20 में आइटीआर भी नहीं दायर की गई है। परमार ने बताया कि वे फाइंनांस व बिल्डर्स का काम करते हैं। चुनावी समय में बेवजह परेशान करने की नीयत से दो वर्ष पहले का लेखा-जोखा मागा गया है।

chat bot
आपका साथी