पटना में अब आधे दाम पर लीजिए रायल डेलिशियस, हिमाचल प्रदेश से आई मीठे सेब की आमद

हिमाचल प्रदेश से रायल डेलिशियस सेब की आमद शुरू हो गई है। हालांकि आमद कम रहने से भाव ऊंचा है फिर भी इस समय बाजार में बिक रहे स्टोर व विदेशी सेब की तुलना में इसकी कीमत 110 रुपये प्रति किलो कम है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 04:18 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 04:18 PM (IST)
पटना में अब आधे दाम पर लीजिए रायल डेलिशियस, हिमाचल प्रदेश से आई मीठे सेब की आमद
पटना में मध्य प्रदेश से सेब की आमद शुरू हो गई है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: ढाई सौ रुपये प्रति किलो स्टोर का सेब खरीदने की अब जरूरत नहीं है। हिमाचल प्रदेश से रायल डेलिशियस सेब की आमद शुरू हो गई है। हालांकि आमद कम रहने से भाव ऊंचा है फिर भी इस समय बाजार में बिक रहे स्टोर व विदेशी सेब की तुलना में इसकी कीमत 110 रुपये प्रति किलो कम है। यानी आधे दाम पर अब बढ़िया सेब का स्वाद लिया जा सकता है। 

एक दिन पहले हुई 50 क्विंटल आमद

हिमाचल प्रदेश से ही सेब की सबसे पहले पैदावार निकलनी शुरू होती है। करीब पंद्रह दिन पहले सेब यहां से निकलना शुरू हो गया था लेकिन उसकी किस्म अच्छी नहीं थी। साइज छोटा था और मिठास भी नहीं थी। हालांकि अब हिमाचल से रायल डेलिशियस सेब की आमद शुरू हो गई है। बुधवार की शाम को इसकी 50 क्विंटल आमद हुई। थोक मंडी बाजार समिति के व्यवसायी राकेश कुमार ने कहा कि इसका भाव अभी 140 रुपये खुला है।

थोक में भाव 100 रुपये किलो नीचे आने की उम्मीद

खुदरा में यह 150 रुपये किलो से 160 रुपये किलो बिकेगा। इसके बावजूद यह विदेशी सेब और स्टोर के सेब से लगभग 100 रुपये प्रति किलो सस्ता है। उन्होंने कहा कि जुलाई के अंत तक डेलेशियस की आमद 40 से 50 टन तक हो जाएगी, इसके बाद थोक में इसका भाव 100 रुपये प्रति किलो से भी नीचे आने की उम्मीद है।

गुणवत्ता में अच्छा, मिठास भी ज्यादा

डेलेशियस गुणवत्ता में अच्छा होता है और इसमें मिठास भी रहती है। हालांकि कश्मीरी की तुलना में यह मिठास कम होती है। कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने में अभी देरी है। अगस्त के अंत में कश्मीर से सेब की आमद शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद सेब की कीमतें सामान्य हो जाएंगी। थोक मंडी के विक्रेताओं का कहना है कि सेब की मांग भी बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी