बिहारः NDA से नाराज मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे मांझी के घर, BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने भी की भेंट

राजग से नाराज विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार की शाम हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई। हम ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:22 PM (IST)
बिहारः NDA से नाराज मंत्री मुकेश सहनी पहुंचे मांझी के घर, BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने भी की भेंट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के घर पहुंचे शाहनवाज हुसैन।

राज्य ब्यूरो, पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाराज विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार की शाम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई। हम ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया है। सहनी के जाने के बाद मंत्री व भाजपा नेता एवं उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी रात नौ बजे जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे। दोनों ने करीब एक घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान मांझी के बेटे व लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन और प्रवक्ता दानिश रिजवान भी मौजूद रहे। पार्टी ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. दानिश रिजवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के नेताओं के साथ बदसलूकी और पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी, जिसकी जीतन राम मांझी ने निंदा की थी। इसी को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। दोनों नेता अक्सर मिलते रहते हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त करने और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर मुकेश सहनी नाराज हैं। 

नौ दिनों में दूसरी मुलाकात

नौ दिनों के अंदर यह दूसरी बार है, जब मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी की मुलाकात हुई है। पिछले सप्ताह 18 जून को मुकेश सहनी की मछली पार्टी के बहाने भी दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। उस समय जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी के आवास पर गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी की सोमवार को दूसरी बार मुलाकात हुई है। दोनों ने इस मुलाकात को लेकर साफ कहा था कि इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाए। इस दौरान मांझी ने कहा था कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) समाज के हर तबके के लिए काम कर रहा है। समाज का हर वर्ग उनके साथ जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा था कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में कई ऐसे कार्य किए गए जो आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पहले भी मांझी और मुकेश के बीच मुलाकात हुई थी। इसकी सूचना दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी थी। 

chat bot
आपका साथी