युवक के साथ उसके माता-पिता ने भेज दिया रिश्‍तेदार के घर, वहां सारण की महिला से हुआ गंदा काम

सारण के तरैया थाने की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उसने माता-पिता की मिलीभगत से उसके साथ गंदा काम किया। शादी का दबाव देने पर वह बच्‍चों की हत्‍या की धमकी देता था।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:10 PM (IST)
युवक के साथ उसके माता-पिता ने भेज दिया रिश्‍तेदार के घर, वहां सारण की महिला से हुआ गंदा काम
सारण की महिला ने कराई यौन शोषण की प्राथमिकी। सांकेतिक तस्‍वीर

तरैया (सारण), संवाद सूत्र। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पट्टी पचौड़र गांव की एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया। शादी के नाम पर महिला को साथ रखा। जब शादी का दबाव बनाया तो उसने उसके दो बच्‍चों की हत्‍या की धमकी तक दे डाली। इस संबंध में पीड़‍िता ने अपने पड़ोसी दीपक कुमार, आदित्य प्रसाद यादव व माया देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि माता-पिता की मिलीभगत से उसने यौन शोषण किया है। 

परदेस में पति के रहने उठाया फायदा

दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि उसके पति परदेस में रहते हैं। वह बच्‍चों के साथ अकेली यहां रहती है। इस दौरान पड़ाेसी दीपक का आना-जाना उसके घर लगा रहता था। ऐसा करते-करते वह करीब आने लगा। मीठी-मीठी बातें करता। कहता कि घर छोड़कर चलो। कहीं बाहर चलेंगे। वहां शादी कर चैन से रहेंगे। वह उसकी बातों में आ गई। घर छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद दो अगस्‍त की रात वह सभी सामान के साथ उसके घर चली गई। वहां दीपक के माता-पिता ने एक स्‍कार्पियो से अपने एक संबंधी के यहां उसे भेज दिया। वहां वह अपने बच्‍चों और दीपक के साथ गई। इस दौरान दीपक ने उससे संबंध बनाया।

अपने रिश्‍तेदार के यहां ले जाकर किया शोषण 

वहां आठ अगस्‍त तक उसने उसका यौन शोषण किया। जब शादी की बात कहती तो वह टालमटोल करता। आखिरकार एक दिन वह अपने रूप में आ गया। कहा कि वह उसके बच्‍चों की हत्‍या कर देगा। इससे वह सहम गई। इसके बाद 10 अगस्‍त को वह उसे अपने घर पट्टी पचौड़र लाया। इसके बाद उसे अपने घर भेज दिया। दीपक और उसके माता-पिता ने धमकी दी कि पु‍लिस या कोर्ट मत जाना। शादी या भगाने की बात मत करना। इसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया है कि माता-पिता के सहयोग से यौन शोषण किया है। 

chat bot
आपका साथी