सारण में फौजी पर केस दर्ज कर उन्नाव लौटी ऐश्वर्या, बोली- शादी करने के बाद भूल गया है पति

बिहार के सारण जिला अंतर्गत तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया के फौजी सुनील प्रसाद महतो की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही है। यूपी के उन्‍नाव से आई एक महिला ने फौजी की दूसरी पत्‍नी होने का दावा करते हुए जमकर बवाल किया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:26 PM (IST)
सारण में फौजी पर केस दर्ज कर उन्नाव लौटी ऐश्वर्या, बोली- शादी करने के बाद भूल गया है पति
सारण में दूसरे पति पर प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची उन्‍नाव की महिला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

तरैया (सारण), जागरण संवाददाता। बिहार के सारण जिला अंतर्गत तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया के फौजी सुनील प्रसाद महतो की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही है। यूपी के उन्‍नाव से आई एक महिला ने फौजी की दूसरी पत्‍नी होने का दावा करते हुए जमकर बवाल किया। महिला फौजी के घर में ही दाखिल होकर रहना चाहती थी, लेकिन उसे फौजी की पत्‍नी और अन्‍य स्‍वजनों ने घर में घुसने ही नहीं दिया। इसके बावजूद महिला कई दिनों तक उसी गांव में टिकी रही और आखिरकार फौजी और उसके स्वजनों समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करा उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले उन्नाव लौट गई।

कानपुर में रहते हुए दोनों ने की थी शादी

कानपुर की रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा ने फौजी की दूसरी पत्नी होने का दावा किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका फौजी पति उसे छोड़कर फरार हो गया है। उसका कहना है कि कानपुर में रहने के दौरान फौजी ने उसके साथ शादी की थी। वह छुट्टियों में महिला के पास जाकर कानपुर में ही रहता था। कुछ अरसे से उसने महिला को छोड़ दिया है। वह 16 जुलाई को उसके गांव डुमरी छपिया पहुंची थी। गांव में पहुंच कर उसने फौजी के स्वजनों व तरैया थाने की पुलिस से उसका हक दिलाने की गुहार लगाई। इधर, फौजी के स्‍वजनों ने उसके दावे को गलत बताया है।

थानाध्‍यक्ष ने की थी दोनों पक्षों में समझौते की पहल

थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दोनों में समझौते की पहल भी की थी। किंतु, फौजी व उसके स्वजनों ने ऐश्वर्या को घर में रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद ऐश्वर्या ने फौजी पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई और इसके बाद अपने घर यूपी के उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के शुक्लागंज लौट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित फौजी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी