एयर इंडिया ने फ्लाइट के समय में किया बदलाव

- रात्रि 10.45 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट अब शाम 7.30 बजे भरेगी उड़ान -एयर इंडिया की रात्रि वाली फ्लाइट अब दिल्ली से शाम पांच बजे उड़ान भरेगी 6.40 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी --------- जागरण संवाददाता पटना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:49 PM (IST)
एयर इंडिया ने फ्लाइट के समय में किया बदलाव
एयर इंडिया ने फ्लाइट के समय में किया बदलाव

पटना । ठंड के मौसम को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी रात की फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। एआई 415 रात्रि 10.45 बजे के बदले रविवार से शाम 7.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

एयर इंडिया की रात्रि वाली फ्लाइट अब दिल्ली से शाम पांच बजे उड़ान भरेगी। 6.40 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और पटना से एआइ 416 बनकर 7.30 बजे उड़ते हुए रात 9.10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। अब तक यह फ्लाइट रात्रि 11.55 बजे दिल्ली पहुंचती थी। पटना से प्रतिदिन एयर इंडिया की तीन फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। इनमें से दो सीधे दिल्ली जाती है और तीसरी फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन बेंगलुरु और तीन दिन मुंबई के लिए उड़ान भरती है।

एयर इंडिया कि एआइ 407 प्रतिदिन 9.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 11.20 बजे पटना पहुंचती है तथा एआइ 408 बनकर पटना से 12.20 बजे उड़ान भरकर 2.00 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। शनिवार और रविवार को एआइ 573 सुबह 7.30 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 10.05 बजे पटना पहुंचती है। एआइ 578 बनकर पटना से 11.05 बजे उड़ान भरकर 1.35 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। एआइ 573 मंगलवार को बेंगलुरु से 11.25 बजे उड़ान भरकर पटना 2.10 बजे पहुंचती है। पटना से दोपहर तीन बजे उड़ान भरकर 5.15 बजे बेंगलुरु पहुंच जाती है। बेंगलुरु के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट है। एआइ 697 सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मुंबई से 3.15 बजे उड़ान भरकर शाम 5.30 बजे पटना पहुंचती है तथा पटना से एआइ 698 बनकर शाम 6.30 बजे उड़ान भरकर रात 9.00 बजे मुंबई पहुंचती है।

chat bot
आपका साथी