लव मैरिज के बाद पटना के डाक्टर ने चिकित्सक पत्नी को दिया तीन तलाक, अब बुरा फंसा

बच्चे को प्रताड़ित करने और तीन तलाक के मामले में डाक्टर गिरफ्तार किया गया है। पत्नी की शिकायत पर पहले मामले की सुनवाई बिहार राज्य महिला आयोग में चल रही थी। आयोग भंग होने के कारण इस केस को महिला थाने के सुपुर्द किया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:52 PM (IST)
लव मैरिज के बाद पटना के डाक्टर ने चिकित्सक पत्नी को दिया तीन तलाक, अब बुरा फंसा
पटना के डाक्टर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना। तीन तलाक और बच्चों को प्रताड़ित करने के मामले में बोरिंग रोड निवासी डाक्टर को महिला थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। पत्नी की शिकायत पर पहले मामले की सुनवाई बिहार राज्य महिला आयोग में चल रही थी। आयोग भंग होने के कारण इस केस को महिला थाने के सुपुर्द किया गया है। सूत्रों के मुताबिक महिला थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

क्लिक करके यह भी पढ़ें

तलाक के बाद बन गई बात, पटना के डाक्टर पति-पत्नी फिर हो गए एक; जानें क्यों किया समझौता

पति-पत्नी दोनों पेशे से चिकित्सक

पीड़ित और आरोपित दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। दोनों एक समुदाय से हैं। 13 वर्ष पहले उनका प्रेम विवाह हुआ था। वर्तमान में उनके दो जुड़वा बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जाता है कि शादी के कुछ वर्ष बाद डाक्टर दंपति के बीच पारिवारिक कारणों से कलह शुरू हो गई। बाद में बात और बढ़ गई। इसी बीच वर्ष 2019 में डाक्टर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। पत्नी ने इसकी शिकायत बिहार राज्य महिला आयोग में की थी। महिला ने पति द्वारा खुद और बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि महिला आयोग ने डाक्टर दंपति की काउंसलिंग कराई थी। लेकिन दोनों किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।

दोबारा महिला हेल्पलाइन में की शिकायत

इसी बीच वर्ष 2020 में महिला आयोग भंग हो जाने से मामले की सुनवाई रुक गई थी। लिहाजा महिला ने दोबारा शनिवार को इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन में की। हेल्पलाइन ने इस मामले को महिला थाना पुलिस को भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक काउंसलिंग के बाद महिला थाना पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि रविवार को दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर बातचीत कराई जाएगी। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी कुमारी सहचरी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

chat bot
आपका साथी