Bihar Crime : चुनाव हारने के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी छपरा पुलिस

छपरा में चुनाव हारने की खुन्नस में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प के बाद एक युवकी की बेहरमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गांव में तनाव को देखते हुए लगातार गश्ती कर रही है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:45 PM (IST)
Bihar Crime : चुनाव हारने के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी छपरा पुलिस
छपरा में चाकू गोदकर युवक की हत्या।सांकेतिक तस्वीर

डोरीगंज(छपरा), संवाद सूत्र । जिले में चुनाव हारने की खुन्नस में एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पूरा मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव से जुड़ा है। बताया जाता है कि बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प के बाद युवकी की हत्या कर दी गई। वहीं मृत युवक के परिवार के ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हालत नाजुक देख सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पीएमसीएच  रेफर कर दिया। मृत युवक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव निवासी युगल सिंह के 32 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह के रूप में की गई। गंभीर रूप से घायल जिन्हे पीएमसीएच रेफर किया गया उनमें ब्रजेद्र सिंह, पवन सिंह एवं राजनारायण सिंह शामिल हैं। डोरीगंज थाना पुलिस ने राजकुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंत्येष्टि के लिए उनके स्वजनों को सौंप दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारसिंह उर्फ मुनचुनसिंह के चचेरा भाई रविन्द्र सिंह मुसेपुर पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी थे। वहीं उनके पट्टीदार धनंजयसिंह बीडीसी पद के प्रत्याशी थे। मृत युवक मुनचुनसिंह के पिता युगलसिंह तथा बीडीसी प्रत्याशी धनंजयसिंह के भाई अर्जुनसिंह दोनों वार्ड संख्या छह से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी थे। बुधवार को छपरा इंजीनियरिंग कालेज परिसर में मतगणना थी।

उसमें मुखिया प्रत्याशी रविन्द्र सिंह एवं बीडीसी प्रत्याशी धनंजयसिंह सहित युगलसिंह व अर्जुनसिंह भी चुनाव हार गए। चुनाव में मिली हार के आकोश में दोनों पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गई। उसमें मुनचुनसिंह की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मारपीट के इस घटना में दूसरे पक्ष के अर्जुनसिंह एवं उनकी पत्नी रंजीता देवी के अलावा उर्मिला देवी, वीणा देवी भी घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए गांव में तनाव को देखते हुए लगातार गश्ती कर रही है। 

chat bot
आपका साथी