मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में लगाया बोल्‍डनेस का तड़का, अब इंडस्ट्री को कह दिया अश्लील

भाेजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर अश्‍लीलता का टैग लगा हुआ है। हालांकि अब बदलाव आए हैं। ऐसा कहना है भोजपुरी की ही सुपर स्‍टार माेनालिसा का। आइए जाने उनकी बात।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 12:44 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 10:37 PM (IST)
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में लगाया बोल्‍डनेस का तड़का, अब इंडस्ट्री को कह दिया अश्लील
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में लगाया बोल्‍डनेस का तड़का, अब इंडस्ट्री को कह दिया अश्लील

पटना [जेएनएन]। बिग बॉस फेम बोल्‍ड भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) में बोल्डनेस (Boldness) का तड़का लगाने वाली मोनालिसा ने कहा कि भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर अश्लीलता (Obscenity) का टैग लग चुका है, लेकिन उन्‍होंने कभी ऐसा काम नहीं किया। साथ ही उन्‍होंने यह भी माना कि अब स्थितियां बदलीं हैं, यहां अच्छी फिल्में भी बनने लगी हैं।

भोजपुरी फिल्‍मों की सुपर स्‍टार हैं माेनालिसा

माेनालिसा भोजपुरी फिल्‍मों की सुपर स्‍टार हैं। वे रिएलिटी शो और टीवी सीरीज में जज की कुर्सी तक पहुंच चुकी हैं। वे एक कॉमेडी शो की जज के रूप में जल्‍दी ही दिखने वाली हैं। वे टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी हैं। बिग बॉस में ही उन्‍होंने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी।

कहा: भोजपुरी इंडस्‍ट्री पर अश्‍लीलता का टैग

एक निजी मीडिया से बातचीत में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बेबाक राय रखी। उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी फिल्‍म इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लगा हुआ है। हालांकि, उन्‍होंने खुद ऐसे काम नहीं करने का दावा किया।

आए बदलाव, अब बनने लगीं अच्‍छी फिल्‍में

माेनालिसा ने आलोचकों की इस बात को खारिज किया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अश्‍लीलता को बढ़ाने में उनका भी योगदान है। उन्‍होंने बोल्ड सीन देने की बात मानी, लेकिन यह भी कहा कि वे कहानी की मांग रहीं हैं। माेनालिसा ने कहा कि अब भोजपुरी इंडस्‍ट्री में बड़े बदलाव आ रहे हैं। अच्छी फिल्‍में बनने लगी हैं।

होटल कर्मचारी से स्‍टारडम तक का सफर

कम लोग ही जानते हैं कि मोनालिसा का असली नाम ‘अंतरा बिस्वास’ है। उनका जन्‍म एक बंगाली परिवार में हुआ था। मोनालिसा ने कोलकाता से पढ़ाई पूरी की। इस बीच 16 साल उम्र में वे एक रेस्टोरेंट में काम श्‍ुारू किया तथा कोलकाता के कुछ होटलों में 'गेस्ट रिलेशन एग्जीक्यूटिव' बनीं। आगे उन्‍हाेंने लो बजट व बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इसी दौरान उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखा और देखते-देखते वो मुकाम हासिल किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी