नौबतपुर में अधेड़ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के तिसखोरा गांव में बुधवार की रात हुई अधेड़ की हत्या के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:20 PM (IST)
नौबतपुर में अधेड़ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
नौबतपुर में अधेड़ की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

नौबतपुर। थाना क्षेत्र के तिसखोरा गांव में बुधवार की रात हुई अधेड़ की हत्या के मुख्य आरोपित टुनटुन यादव को नौबतपुर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया कि वारदात के बाद वह घर छोड़कर भाग निकला था। शुक्रवार को सूचना मिली कि टुनटुन गांव आया है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। कुछ अन्य लोगों के भी उसने नाम बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि तिसखोरा निवासी चंदीप मांझी की हत्या बुधवार रात गोली मारकर आरोपितों ने कर दी थी। घटना के वक्त अधेड़ अपने घर में सो रहा था। चंदीप के पुत्र बबलू मांझी ने टुनटुन यादव को नामजद करते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी