बिहार: छपरा रिमांड होम के 38 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

छपरा रिमांड होम के 38 बच्चे एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही सभी बच्चों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डीपीएम ने बताया कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:37 PM (IST)
बिहार:  छपरा रिमांड होम के 38 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
छपरा रिमांड होम के 38 बच्चे पॉजिटिव, सांकेतिक तस्‍वीर ।

छपरा, जागरण संवाददाता। छपरा रिमांड होम के 38 बच्चे एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही सभी बच्चों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है । इस संबंध में डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य पर पूरी नजर है और उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

पूरे जिला में कोेरोना के 439 नए मरीज मिले

 वैश्विक महामारी कोरोना सारण में तेेजी से बढ़ते जा रहा है। लेकिन चेन को तोडऩे के लिए जांच का दायरा बढ़ाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग तेजी से काम नहीं कर रहा है। जबकि रोज - रोज कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में शनिवार को रैपिट एंंटीजन कीट से जांच में 256, रविवार को जांच में 298 मरीज मिले थे। जबकि सोमवार को जांच में 439 नए मरीज मिले है। वहीं बाल सुधार गृह के भी कुछ बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि 26 मार्च को जिले में कोविड का सिर्फ एक मरीज मिला था।

हालांकि उसके बाद भी आम लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क एवं दो गज दूरी का पालन नहीं कर रहे है। बाजारों में बिना मास्क के लोग घूम रहे है। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले की अपील की है।

सारण में 5559 लंबित है आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट

सारण जिले में 5559 लाेगों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट लंबित है। जिसके कारण उनका उपचार सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। आरपीटीपीआर की रिपोर्ट आने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग जा रहा है।

सारण का कोरोना अपडेट :

- पाॅजिटिव (19 अप्रैल)- 439

-कोरोना से मौत (19 अप्रैल) -01

-जांच एंटीजन (19अप्रैल)-3966

-कोरेाना का पॉजिटिव केस -1792

-होम आइसोलेशन - 1181

- कोविड अस्पताल में भर्ती -80

-कंटेनमेंट जोन - 108

-कोरोना से कुल मौत - 24

-कोविड अस्पताल छपरा, बेड - 400

- कोविड अस्पताल, सोनपुर,बेड -100

आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 19 अप्रैल 21 तक

सैंपल जांच को भेजा गया -138942

रिपोर्ट मिला - 133383

रिपोर्ट लंबित - 5559

सारण में 26 मार्च से लेकर 18 अप्रैल तक कब कितना मिला केस

दिनांक - केस

26 मार्च 21 - 01

07 अप्रैल - 03

09 अप्रैल - 71

10 अप्रैल - 77

11 अप्रैल - 64

12 अप्रैल - 185

13 अप्रैल - 147

14 अप्रैल - 183

15 अप्रैल - 222

16 अप्रैल - 233

17 अप्रैल - 308

18 अप्रैल - 298

19 अप्रैल- 439

18 अप्रैल को जिले में हुए रैपिट एंंटीजन कीट से जांच का ब्यौरा :

सेंटर - जांच - पॉजिटिव - निगेटिव

अमनौर - 90 - 11 - 79

बनियापुर - 92 - 03- 89

लहलादपुर - 132 - 06 - 126

दरियापुर - 100 - 06 - 94

दीघवारा - 137 - 30 - 107

एकमा - 112 - 12 - 100

गड़खा - 21 - 01 - 20

जलालपुर - 210 - 06 - 206

नगरा - 127 - 03 - 124

मांझी - 88 - 02 - 86

मढ़ौरा - 200 - 06 - 194

मशरख - 86 - 02 - 84

पानापुर - 120 - 01 - 119

परसा - 93 - 22 - 71

मकेर - 50- 03 - 47

रिविलगंज - 70 - 00 - 70

सोनपुर - 160 - 35 - 125

तरैया -211 - 04 - 207

इंसुआपुर - 73 - 21 - 52

जीएनएम स्कूल - 410 - 100 - 310

बडा़ तेलपा - 14 - 00 - 14

सदर प्रखंड - 00 - 00 - 00

जनवरी 21 से अप्रैल 18 तक जिले में कुल जांच :

महीना - टेस्ट - पॉजिटिव

जनवरी 21- 72478 - 180

फरवरी - 41389 - 33

मार्च - 36883 - 60

अप्रैल 18 तक - 56347 - 1963

chat bot
आपका साथी