CoronaVirus Patna Update: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत 239 मिले नए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत 239 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। मंत्री कार्यालय के अनुसार उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दानापुर अनुमंडल अस्पताल की उपाधीक्षक स्वास्थ्य प्रबंधक समेत चार कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:49 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:41 PM (IST)
CoronaVirus Patna Update: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत 239 मिले नए संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत 239 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

पटना। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत 239 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। मंत्री कार्यालय के अनुसार उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दानापुर अनुमंडल अस्पताल की उपाधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक समेत चार कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, गया के सांसद विजय कुमार मांझी और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह पहले से एम्स पटना में भर्ती हैं और तीनों की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। वहीं, एम्स में पटना के दो समेत छह और एनएमसीएच में दो संक्रमितों की इलाज के क्रम में मौत हो गई।

बिहार पोर्टल के अनुसार अब तक जिले में 34 हजार 295 संक्रमितों में से 31 हजार 490 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2549 इलाजरत हैं। अब तक 256 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एम्स के कोरोना नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और गया के सांसद विजय कुमार मांझी और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की हालत में काफी सुधार है। वहीं भर्ती कुल 184 कोरोना संक्रमितों में से 75 को आइसीयू, 28 को वेंटिलेटर और 20 को जीवनरक्षक हाई फ्लो नेजल कैनुला ऑक्सीजन पर रखा गया है। आंकड़ों में पीएमसीएच :

- 588 जांच, 28 पॉजिटिव
- संक्रमितों में पांच पीएमसीएच के।  - 23 कोविड वार्ड में भर्ती । 
 
एक नजर में एम्स :
- पटना के 10 समेत 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 20 किए गए भर्ती।  
- 184 संक्रमित हैं भर्ती, महेंद्रू पटना के डॉक्टर समेत आठ डिस्चार्ज। 
- पटना के आशियाना  नगर के 72 वर्षीय, राजीव नगर के 62 वर्षीय के अलावा छपरा, भागलपुर, समस्तीपुर और पूर्णिया के संक्रमित की हुई मौत। 
- ईएसआइ हॉस्पिटल में 14 संक्रमित इलाजरत, दो डिस्चार्ज, दो भर्ती, एक की हालत गंभीर। 
 
एनएमसीएच का हाल : 
- चार नए पॉजिटिव मरीज भर्ती
- 24 हुई भर्ती मरीजों की संख्या 
- 233 लोगों की जांच, छह पॉजिटिव
- चार मरीज डिस्चार्ज, 76 बेड खाली। 
-श्री गुरु गोङ्क्षवद सिंह अस्पताल में
128 जांच, सभी निगेटिव। 
-हाजीपुर के 75 वर्षीय वृद्ध और समस्तीपुर की 69 वर्षीय वृद्धा की मौत।
 
अस्पताल का नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन, कर्मियों को नहीं मिल रहे ग्लव्स 


दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक व अस्पताल प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद वहां हड़कंप मचा हुआ है। उनका आरोप है कि गत दो माह से अस्पताल को सैनिटाइज नहीं किया गया है। वहीं कर्मचारियों को ग्लव्स भी नहीं मुहैया कराए जा रहे हैं। इससे लगातार डॉक्टर-कर्मी संक्रमित हो रहे हैं। अभी कई डॉक्टरों व कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी शेष है। 
chat bot
आपका साथी