आरा जेल से बक्सर केंद्रीय कारा में शिफ्ट किए गए 21 कैदी, संगीन मामलों में भुगत रहे आजीवन कारावास

आरा मंडल कारा से 21 कैदियों को केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी बंदी हत्या तथा अन्य गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। सभी कैदियों को विशेष सुरक्षा में बुधवार को आरा से बक्सर लाया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:45 AM (IST)
आरा जेल से बक्सर केंद्रीय कारा में शिफ्ट किए गए 21 कैदी, संगीन मामलों में भुगत रहे आजीवन कारावास
आरा मंडल कारा से 21 कैदियों को केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया है।

जागरण संवाददाता, बक्सर : आरा मंडल कारा से 21 कैदियों को केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी बंदी हत्या तथा अन्य गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। सभी कैदियों को विशेष सुरक्षा में बुधवार को आरा से बक्सर लाया गया, जहां उन्हें कोरोना संक्रमण के नियमों के तहत 14 दिनों के लिए अंडा सेल में रखने के बाद सामान्य कैदी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इसकी जानकारी देते कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आजीवन कारावास के बंदियों को केंद्रीय कारा में ही रखा जाता है। इसको देखते हुए इस तरह के कैदियों को बक्सर केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया है। शिफ्ट किए गए कैदियों में कुछ ऐसे कैदी भी शामिल हैं, जो उदंड प्रवृत्ति के थे तथा आरा मंडल कारा में रहते हुए उनके द्वारा विधि व्यवस्था का खतरा पैदा किए जाने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि कैदियों के आगमन के पश्चात केंद्रीय कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कारा का उत्तरी प्रवेश द्वार पहले से ही सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। दक्षिणी द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त करते हुए आम लोगों का प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

chat bot
आपका साथी