बख्तियारपुर के एक गांव में मिले 21 कोरोना संक्रमित

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जांच में 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 01:21 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 01:21 AM (IST)
बख्तियारपुर के एक गांव में मिले 21 कोरोना संक्रमित
बख्तियारपुर के एक गांव में मिले 21 कोरोना संक्रमित

बख्तियारपुर : प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जांच में 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रखंड क्षेत्र में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 102 पहुंच गई है। नरौली गांव में बुधवार को हुई जांच में 21 लोग पॉजिटिव मिले, जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नरौली गांव में अचानक बुधवार को कोरोना जांच के लिए टीम भेजी गई थी, जिसमें 65 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 21 लोग पॉजिटिव निकले हैं। अन्य जगहों पर भी जांच कराई गई है। प्रखंडभर में बुधवार को 273 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 34 लोग पॉजिटिव निकले हैं। साथ ही बताया कि 156 लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक प्रखंड क्षेत्र में कुल 102 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं सभी को होम आइशोलेशन में रखा गया है।

संवाद सहयोगी, बाढ़ : अनुमंडल प्रशासन ने बुधवार की शाम सात बजे के बाद खुली 12 दुकानों को सील कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दिनों से बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार के नेतृत्व में शाम के सात बजे के बाद दुकानों की जाच की जा रही है। साथ ही सभी को चेतावनी दी जा रही थी कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार मानने को तैयार नहीं हैं। बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार के नेतृत्व में बाढ़ थाना अध्यक्ष संजीत कुमार सहित कई अधिकारी ने शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानें खुलीं मिलीं। इस दौरान 12 दुकानों को सील कर दिया। वहीं मंगलवार को 15 दुकानों को सील किया गया था। बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार को की गई कार्रवाई में 12 दुकानों को सील कर दिया गया है। मोकामा में 820 लोगों को दी गई वैक्सीन

संवाद सूत्र, मोकामा : 820 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। मोकामा रेफरल अस्पताल प्रभारी रविशंकर शरण सिंह ने बताया कि बुधवार को जांच के दौरान किसी में संक्रमण नहीं मिले।

chat bot
आपका साथी