लेखानगर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के लेखानगर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 20 लाख की संपत्ति चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:48 PM (IST)
लेखानगर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख की संपत्ति चोरी
लेखानगर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख की संपत्ति चोरी

दानापुर : थाना क्षेत्र के लेखानगर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी 1.50 लाख समेत 20 लाख के जेवर और सामान की चोरी कर ली। सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक सुरेश राय अपनी पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में गृहस्वामी के पुत्र संजय प्रकाश ने लिखित शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, अरवल के कलेर सम्हरीया निवासी संजय प्रकाश ने बताया कि उनके पिता सुरेश राय कोतवाली थाना से पुलिस निरीक्षक पद से सेवानृवित्त के बाद लेखानगर श्रीमार्केट गली में घर बनाकर रह रहे थे। दुर्गापूजा के नवमी के दिन मेरी मां प्रभावती देवी का निधन हो गया था। परिवार के सभी सदस्य श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। रविवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। गांव से लेखानगर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा है और कमरे के सामान बिखरे हैं। कमरे में रखा बक्सा और गोदरेज टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर में रखे मां, पत्नी के जेवरात एवं बेटों की शादी के लिए रखे गए जेवर गायब थे। चोरों ने घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये व करीब 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात ले भागे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। इस बाबत संजय ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे गांव

संवाद सहयोगी

chat bot
आपका साथी