बिहार में चार आइपीएस समेत 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित

बिहार पुलिस के चार आइपीएस समेत 18 पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को इसकी सूची जारी की है। डीजीपी एके सिंघल ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:12 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:22 AM (IST)
बिहार में चार आइपीएस समेत 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित
आइपीएस समेत 18 पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार पुलिस के चार आइपीएस समेत 18 पदाधिकारियों और कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को इसकी सूची जारी की है। इसमें विशेष कार्य बल, पटना के पांच पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को वीरता पदक, डीआइजी राजेश त्रिपाठी समेत दो को विशिष्ट सेवा पदक और आइजी मुख्यालय राकेश राठी समेत 11 को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। पुलिस पदक से अलंकृत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को डीजीपी एके सिंघल ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

इन्हें मिलेगा वीरता पदक

वीरेंद्र कुमार मेधावी, पुलिस निरीक्षक, प्रदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक, धनराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, उत्तम कुमार, सिपाही, धर्मेंद्र कुमार, सिपाही। सभी विशेष कार्य बल, बिहार पटना में कार्यरत हैं। 

इन्हें मिला विशिष्ट सेवा पदक

राजेश त्रिपाठी, डीआइजी मानवाधिकार, मो. अब्दुल मन्नान, आशु अवर निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

राकेश राठी, आइजी मुख्यालय, राजीव रंजन, अरवल एसपी, सुशांत कुमार सरोज, नवगछिया एसपी, विजय प्रसाद, एसपी सह सहायक आयुक्त नागरिक परिषद, अमरकांत चौबे, डीएसपी मधेपुरा, अभय नारायण सिंह, डीएसपी डीजीपी कंट्रोल रूम, अलय वत्स, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सीआइडी, गिरिंद्र मोहन मिश्रा, हवलदार सीआइडी, अनिल लिंबू, हवलदार बीएमपी-1, कामिनी देवी, सिपाही जमुई जिला बल। -

फायर सर्विस और होमगार्ड के दो-दो कर्मियों को भी पदक

फायर सर्विस और होमगार्ड के दो-दो कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। फायर सर्विस ऑफिसर कृष्ण प्रसाद सिंह और लीडिंग ड्राइवर सुदामा राम को राष्ट्रपति पदक मिला है। इसके अलावा होमगार्ड के अभय कुमार सिन्हा और ललितेश्वर प्रसाद को भी राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सूची जारी बेहतर कार्य को लेकर पुलिस पदक से अलंकृत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को डीजीपी एके सिंघल ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

chat bot
आपका साथी