बिहार: वज्रपात ने ले ली 23 लोगों की जान, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देगी नीतीश सरकार

बिहार में तेज बारिश और वज्रपात के कारण अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है वहीं काफी संख्‍या में लोग झुलस गए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घाेषणा की है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 11:03 PM (IST)
बिहार: वज्रपात ने ले ली 23 लोगों की जान, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देगी नीतीश सरकार
बिहार: वज्रपात ने ले ली 23 लोगों की जान, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देगी नीतीश सरकार

पटना, जागरण।  बिहार में मंगलवार दोपहर बाद से बुधवार सुबह तक हुई बारिश के दौरान वज्रपात से 23 लोगों की मौत हो गई। गया में अलग-अलग स्थानों पर सर्वाधिक सात लोगों की मौत हुई। इसके बाद मृतकों की सर्वाधिक संख्‍या पटना व कैमूर की रही। नीतीश सरकार ने सभी मरने वालों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार गया में सर्वाधिक सात लोगों की मौत वज्रपात से हुई। इसके बाद पटना और कैमूर जिले में चार-चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। इन जिलों में दर्जनों लोग वज्रपात की वजह से झुलसे हैं। नवादा, भोजपुर, सीवान और जहानाबाद में भी दो-दो लोगों की मौत की खबर है। 

मंगलवार दोपहर में गया के जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने वाट्स-एप ग्रुप पर संदेश प्रसारित किया कि अगले दो घंटे तक गया जिला में वज्रपात की आशंका है। तब आकाश में काले-धूसर बादल मंडरा रहे थे। कई दिनों के बाद बारिश हुई। उसी दौरान जिला में छह अलग-अलग जगहों पर वज्रपात हुआ। कैमूर में भी चार लोगों की जान गई, जबकि पांच मवेशी भी इसके शिकार हो गए। 

जिला वार मृतकों पर एक नजर

गया - 07 कैमूर - 04 पटना - 04  भोजपुर - 02 सीवान - 02 जहानाबाद - 02 नवादा - 02
chat bot
आपका साथी