बिहटा प्रखंड मुख्यालय में दो महिलाकर्मी सहित 12 संक्रमित, कार्यालय सील

बिहटा। प्रखंड मुख्यालय के दो महिलाकर्मी सहित 12 लोगों के शुक्रवार को कोरोना संक्रमित हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:57 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:57 AM (IST)
बिहटा प्रखंड मुख्यालय में दो महिलाकर्मी सहित 12 संक्रमित, कार्यालय सील
बिहटा प्रखंड मुख्यालय में दो महिलाकर्मी सहित 12 संक्रमित, कार्यालय सील

बिहटा। प्रखंड मुख्यालय के दो महिलाकर्मी सहित 12 लोगों के शुक्रवार को कोरोना संक्रमित होने के बाद बिहटा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रखंड मुख्यालय को सीलकर सैनिटाइजर का कार्य शुरू किया गया है। इस संबंध में रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 50 लोगो का जांच की गई थी, जिसमें 10 लोगो में संक्रमित का लक्षण पाया गया है। उन्हें जरूरी की दवा मुहैया करा आवश्यक निर्देश दिया गया है। वही बीडीओ विकाश आनंद ने बताया कि कार्यालय में दो महिला समेत चार लोग संक्रमित हुए है। सारे महिला स्टाफ को ऑफिस नहीं आकर घर से कार्य करने की सलाह दी गयी है। वहीं पुरुष कर्मियों को अल्टरनेट-डे पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालयों में बाहरी लोगों को आने पर रोक लगाने के लिए मुख्य गेट को बंद कर खिड़की से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड मुख्यालय में सैनिटाइजर के साथ आवश्यक कार्य शुरू किया गया है। ्र

बाढ़ में एसडीएम व बीडीओ ने की गेहूं की कटाई

बाढ़। एसडीएम सुमित कुमार और बाढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा शुक्रवार को खेत में लगी गेहूं की फसल को देखने निकले। गौरक्षणी और नवादा के खेतों में गेहूं की कटनी का अवलोकन किया और खुद भी हंसुआ लेकर गेहूं कटाई करके लोगों की हौसलाअफजाई की। बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नवादा और गौरक्षणी गाव में 50 वर्ग मीटर की फसल की कटनी की गई है। इससे उत्पादन तय की जाएगी और फसल बीमा, फसल क्षति सहित फसल उत्पादन में मदद मिलेगी। मौके पर बाढ़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभानु सिंह, साख्यिकी पदाधिकारी सहित इलाके के किसान भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी