पढ़ने के लिए आया था पटना, मैनपुरा में 10वीं के छात्र ने फंदे से झूल करली आत्महत्या

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पटना के मैनपुरा में 10वीं के छात्र ने खुदकशी कर ली है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:11 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 02:11 PM (IST)
पढ़ने के लिए आया था पटना, मैनपुरा में 10वीं के छात्र ने फंदे से झूल करली आत्महत्या
पढ़ने के लिए आया था पटना, मैनपुरा में 10वीं के छात्र ने फंदे से झूल करली आत्महत्या
पटना, जेएनएन। पटना में खुदकशी का मामला थम नहीं रहा। रोज छोटी-छोटी बातों पर लोग अपनी जीवन लीला समाप्त कर ले रहे हैं। रविवार को भी राजधानी में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। पटना के मैनपुरा में 10वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र नालंदा के कतरी सराय का रहने वाला था। मृतक का नाम रिशू बताया जा रहा है। वे मैनपुरा में एक किराए के मकान में रहता था और दसवीं में पढ़ाई कर रहा था। रविवार की सुबह जब काफी देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो आस-पड़ोस वालों को अनहोनी की आशंका हुई। जब कमरे की खिड़की से झांका गया तो पैरों के तले जमीन खिसक गई। छात्र फंदे से झूल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा। लाश को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इतनी कम उम्र में छात्र ने क्यों खुदकशी की इस विषय में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

chat bot
आपका साथी