भूमि विवाद में गड़ासा से प्रहार कर युवक की हत्या

गोविदपुर। गोविदपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव में कृष्णा यादव के 30 वर्षीय पुत्र रंजय यादव की हत्या कर दी गई। गांव के ही दबंग व्यक्ति भुट्टू यादव और माना यादव ने घर में घुसकर टांगी से प्रहार कर युवक को जख्मी किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:13 AM (IST)
भूमि विवाद में गड़ासा से प्रहार कर युवक की हत्या
भूमि विवाद में गड़ासा से प्रहार कर युवक की हत्या

गोविदपुर। गोविदपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव में कृष्णा यादव के 30 वर्षीय पुत्र रंजय यादव की हत्या कर दी गई। गांव के ही दबंग व्यक्ति भुट्टू यादव और माना यादव ने घर में घुसकर टांगी से प्रहार कर युवक को जख्मी किया था। गुरुवार की देर शाम को हुई घटना में जख्मी युवक की मौत शुक्रवार की सुबह हो गई। आरोपित व पीड़ित पक्ष आपस में गोतिया बताए गए हैं। भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष डा. नरेन्द्र प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

पिता कृष्ण यादव, भुट्टू यादव और माना यादव पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। पिता कृष्ण यादव ने बताया की भुटटू यादव और माना यादव हमारे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। तब हम घर के अंदर चले गए। इसके बाद दोनों लोग पीछे से घर के छत पर चढ़ गए और मारपीट करने लगे। गड़ासा से मारकर हमारे बेटे रंजय यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई।

रंजय की मौत के बाद से पत्नी रूबी देवी, बेटे दिलखुश कुमार, अंकुश कुमार, लवकुश कुमार व वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन छोटे-छोटे बच्चे व बूढ़े माता पिता व पत्नी का परवरिश कैसे होगा, कौन देख भाल करेगा। थानाध्यक्ष डा. नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी