नदी पार करने के दौरान पंचाने नदी में डूबा मजदूर

नवादा। थाना क्षेत्र के हिरामन बिगहा निवासी 55 वर्षीय योगेंद्र मांझी पंचाने नदी पार करने के दौरान पानी में डूब गए। घटना रविवार को करीब 8 बजे सुबह में हुई। दिनभर की मशक्कत के बाद भी डूबे व्यक्ति का अतापता नहीं चल सका। पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। इस कारण डूबे व्यक्ति की तलाश में ग्रामीणों को मुश्किलें आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM (IST)
नदी पार करने के दौरान पंचाने नदी में डूबा मजदूर
नदी पार करने के दौरान पंचाने नदी में डूबा मजदूर

नवादा। थाना क्षेत्र के हिरामन बिगहा निवासी 55 वर्षीय योगेंद्र मांझी पंचाने नदी पार करने के दौरान पानी में डूब गए। घटना रविवार को करीब 8 बजे सुबह में हुई। दिनभर की मशक्कत के बाद भी डूबे व्यक्ति का अतापता नहीं चल सका। पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। इस कारण डूबे व्यक्ति की तलाश में ग्रामीणों को मुश्किलें आ रही है।

बताया जाता है कि योगेंद्र खेत में काम करने के लिए नदी पार कर दूसरा किनारे जाना चाह रहे थे। आम तौर पर इस गांव के लोग नदी पार कर उस ओर खेती-बारी के लिए जाते हैं। रविवार को योगेंद्र ज्योहीं नदी में उतरे पानी में डूब गए। आसपास रहे लोगों ने घटना को देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंचे। लेकिन उफनती नदी में घुसकर डूबे व्यक्ति की तलाश करने की हिम्मत किसी को नहीं हुई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गोताखोर को बुलाने की बात कहते रहे लेकिन शाम होने तक कोई नहीं आ सके। नदी के तेज बहाव में उनके दूर तक बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

इधर, योगेंद्र के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उक्त स्थल पर नदी में पुल नहीं रहने के कारण हमेशा इस तरह की घटना का अंदेशा बना रहता है। पूर्व मुखिया सह बरियो निवासी संजय कुमार,समाजसेवी कमलेश प्रसाद कुशवाहा समेत बरियो, हिरामन बिगहा आदि गांव के लोगों ने विभागीय अधिकारियों को ध्यान दिलाकर पंचाने नदी पर पुल निर्माण की मांग की है। लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। परिणाम है कि आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती है।

लोग बताते हैं कि बरियो, हिरामन बिगहा समेत कई गांव के किसानों की खेती नदी के उसपार है। यह इलाका सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर है। लोग, अपना व्यवसाय करने राजगीर जाते हैं। नदी में पुल का निर्माण होने से लोगों को सफर की दूरी कम होगी व समय की बचत भी होगा। साथ ही साथ आवागमन की सुविधा होगी।

chat bot
आपका साथी