बरनवाल महिला सेवा समिति की महिलाओं ने किया पौधारोपण

नवादा दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ वृक्ष बचाओ अभियान के पांचवे दिन शनिवार को बरनवाल महिला सेवा समिति से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:11 PM (IST)
बरनवाल महिला सेवा समिति की महिलाओं ने किया पौधारोपण
बरनवाल महिला सेवा समिति की महिलाओं ने किया पौधारोपण

नवादा: दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधा लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान के पांचवे दिन शनिवार को बरनवाल महिला सेवा समिति से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। समिति की महिलाओं ने जागरण के पौधरोपण अभियान को सराहनीय कदम बताया। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज मे एक नया संदेश जाएगा। और लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। समिति के अध्यक्ष माधुरी बरनवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने सदर प्रखंड नवादा के मोती बिगहा गांव में पौधरोपण किया। महिलाओं ने अपने हाथों से शीशम ,बरगद, पीपल, अमरूद समेत दर्जनो पौधा लगाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष माधुरी बरनवाल ने कहा कि वर्तमान समय मे पेड़-पौधों की अवैध कटाई निरंतर जारी है। इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। आमजनो को शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रहा है। आये दिन लोग कई तरह के बीमारी का शिकार हो रहे हैं। पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। अगर समय पर लोगों द्वारा ध्यान नही दिया गया तो ऐसा समय आएगा कि लोगों को पेयजल मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोगो को सीखने व जागरूक होने की जरूरत है। तभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज के हरेक लोग अपने घर व अन्य स्थान पर जन्मदिन ,शादी-विवाह आदि मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेक लोगों को एक पौधा लगाने का आहवान किया गया। मौके पर समिति के सचिव रेखा रानी, मंजू बरनवाल, इंदु बरनवाल, पूनम ,सावित्री समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

-------------------------

500 पौधा लगाने का है लक्ष्य

- समिति के अध्यक्ष माधुरी बरनवाल ने कहा कि समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यजारी है। आपसी सहयोग से अबतक करीब एक हजार पौधा लगाया जा चुका है। इस साल भी जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में 5 सौ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खासकर सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला तुलसी, बरगद, पीपल, नीम समेत अन्य पौधा लगाने का निर्णय लिया गया है। और पौधारोपण जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

chat bot
आपका साथी