बिना शिक्षा पदाधिकारी के चल रहा तीन प्रखंड

जिले के नरहट रजौली तथा मेसकौर प्रखंड में बीते एक पखवारा से कोई भी बीइओ ने योगदान नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
बिना शिक्षा पदाधिकारी के चल रहा तीन प्रखंड
बिना शिक्षा पदाधिकारी के चल रहा तीन प्रखंड

जिले के नरहट, रजौली तथा मेसकौर प्रखंड में बीते एक पखवारा से कोई भी बीइओ ने योगदान नहीं किया है। नरहट बीइओ विद्यानंद ठाकुर 30 सितंबर 19 को सेवानिवृत्त हो गए। वे नरहट के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी थे साथ ही साथ मेसकौर तथा रजौली के अतिरिक्त प्रभार में थे। उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात किसी भी प्रखंड में किसी अधिकारी ने योगदान नहीं किया है। शिक्षक नियोजन जैसे महत्वपूर्ण कार्य बिना बीइओ के देख रेख में हो रहा है। शिक्षकों ने पदाधिकारी के नहीं होने पर चिता जताई है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ नरहट के अध्यक्ष रविद्र पांडेय, रजौली के अजीत सिंह, रजौली के ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीईओ के नहीं होने से प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों का सेवा पुस्तिका संधारण नहीं हो सका है। कई अन्य कार्य लंबित है। सेवा पुस्तिका संधारण नहीं होने के कारण ही नियोजित शिक्षकों को अभी तक अप्रशिक्षित वेतनमान मिल रहा है। सेवा पुस्तिका संधारण हो जाता तो दुर्गा पूजा के पूर्व ही प्रशिक्षित वेतनमान मिल जाता। स्थापना डीपीओ ने सेवा पुस्तिका संधारण करने को लेकर कैंप लगाने का निर्देश बीईओ को दिया था। परंतु उनके आदेश का अनुपालन कई प्रखंडों में नहीं हो सका। अपनी सेवा पुस्तिका को लेकर शिक्षक इधर-उधर भटक रहे हैं। रजौली प्रखंड में चौदह शिक्षक विद्यालय में योगदान के लिए बीईओ की बाट जोह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी