रोह में ग्राम सरकार गठन को आज डाले जाएंगे वोट

नवादा। जिले में अंतिम चरण के तहत बुधवार को रोह प्रखंड में ग्राम सरकार गठन को लेकर 230 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिग होगी। निष्पक्ष भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यश पाल मीणा और एसपी डीएस सावलाराम ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:41 PM (IST)
रोह में ग्राम सरकार गठन को आज डाले जाएंगे वोट
रोह में ग्राम सरकार गठन को आज डाले जाएंगे वोट

नवादा। जिले में अंतिम चरण के तहत बुधवार को रोह प्रखंड में ग्राम सरकार गठन को लेकर 230 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिग होगी। निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यश पाल मीणा और एसपी डीएस सावलाराम ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत सभी बूथों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना स्तर पर क्यूआरटी का गठन किया गया है। कुल 1 लाख 30 हजार 335 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिसमें 67 हजार 774 पुरुष, 62 हजार 553 महिला और आठ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। रोह प्रखंड में कुल 450 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। 14 मुखिया, दो जिला परिषद सदस्य सहित 200 वार्ड सदस्य, 20 पंचायत समिति सदस्य, 14 सरपंच और 200 पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके विरुद्ध कुल 1612 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला परिषद के लिए 25, मुखिया के लिए 158, पंचायत समिति सदस्य के लिए 154, सरपंच के लिए 99, वार्ड सदस्य के लिए 919 और पंच पदों के लिए 257 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में उपविकास आयुक्त वैभव चौधरी और मुख्यालय डीएसपी अनिल कुमार होंगे। प्रखंड के सभी पंचायतों में ईवीएम कलस्टर सेंटर बनाया गया है।

----------------

तीन स्तरों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित

- मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने को लेकर तीन स्तरों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की पल-पल की जानकारी ली जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में वज्र वाहन, अश्रु गैस दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है।

---------------

दो सुपर जोन व चार जोन में बंटा प्रखंड

- विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर रोह प्रखंड को दो सुपर जोन और चार जोन में बांटा गया है। दो अलग-अलग सुपर जोन में एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डा. कारी प्रसाद महतो को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं जोनल पदाधिकारी के रुप में सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, वरीय उपसमाहर्ता राजव‌र्द्धन, रजौली डीसीएलआर मो. जफर हसन और डीटीओ अभ्येंद्र मोहन सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

chat bot
आपका साथी