सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन

संसू कौआकोल कृषि विज्ञान केंद्रग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:43 PM (IST)
सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन
सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन

फोटो- 12 संसू, कौआकोल : कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के तत्वाधान में मंगलवार को प्रखंड के मंझिला पंचायत की फुसबंग्ला बिन्दीचक गांव में केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 2 नवम्बर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केवीके के पशु वैज्ञानिक डॉ. धनंजय कुमार एवं पौधा संरक्षण विभाग के डॉ. जयवंत कुमार सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए ग्रामीणों और जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही जीवन में निष्पक्षता लाने व भ्रष्टाचार से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। लोगों से सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता लाने और उत्साह के साथ भ्रष्टाचार से लड़ने की उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

chat bot
आपका साथी