बेनीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिग

संसू रोह रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:41 PM (IST)
बेनीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़  फायरिग
बेनीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिग

संसू, रोह : रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों द्वारा तीन दर्जन से अधिक चक्र गोलियां चलाई गई। ताबड़तोड़ गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी गोलीबारी की पुष्टि की है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्रामीणों की मानें तो अपराधी पहाड़ से उतरते वक्त ही फायरिग करते हुए गांव में पहुंचे और बिरंची यादव तथा वीरू यादव का नाम लेकर घर से बाहर निकलने को ललकार रहे थे। साथ ही गाली गलौच करते हुए जान मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना के बाद पुलिस पहुंचता देख अपराधी फायरिग करते हुए वहां से निकल गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पा रहा है। सूत्रों की माने तो वीरू यादव गांव के उत्तर दिशा में स्थित आहर का कुछ जमीन अपने कब्जे में कर रखा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर के अपराधियों द्वारा गोलीबारी की जा रही थी। एक साल पूर्व भी अज्ञात अपराधियों द्वारा बिरंची यादव के चाचा व इसी परिवार के डालो यादव को गोली मारी गई थी। आज की घटना में चंदन यादव के चिर प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र यादव गिरोह की संलिप्तता बताई जा रही है।

पुलिस को संदेह है कि रविन्द्र गिरोह क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाने को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया होगा। क्योंकि चंदन गिरोह के लगभग सफाया हो चुका है। ऐसे में यह गिरोह अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है।

chat bot
आपका साथी