भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिसक झड़प, 20 घायल

सिरदला। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सिरदला थाना क्षेत्र के सिरदला नीचे बाजार स्थित डीह मुहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर नोक झोंक के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा व सरिया चला। इस दौरान दोनों पक्ष के 20 महिला-पुरुष घायल हो गए। एक पक्ष से दिलीप साव कुसुम देवी मुकेश कुमार सुरेश कुमार उमा देवी कविता देवी नीतू देवी पवन कुमार राजेश कुमार लखन साव और सावित्री देवी घायल हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:15 AM (IST)
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिसक झड़प, 20 घायल
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिसक झड़प, 20 घायल

सिरदला। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सिरदला थाना क्षेत्र के सिरदला नीचे बाजार स्थित डीह मुहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर नोक झोंक के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा व सरिया चला। इस दौरान दोनों पक्ष के 20 महिला-पुरुष घायल हो गए। एक पक्ष से दिलीप साव, कुसुम देवी, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, उमा देवी, कविता देवी, नीतू देवी, पवन कुमार, राजेश कुमार, लखन साव और सावित्री देवी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मीणा देवी, महेंद्र वर्मा, युगेश वर्मा, सुकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, रीता देवी, गुड़िया देवी, पूजा कुमारी, गोलू कुमार घायल हुए हैं। चिकित्सक डॉ अर्जुन चौधरी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर एक पक्ष से सुरेश साव एवं दूसरे पक्ष से महेंद्र वर्मा, सुकेश वर्मा को बेहतर इलाज के लिए चिता जनक स्थिति में नवादा रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षो से दोनों पक्षों के बीच जमीन पर अवैध दखल को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा अलग अलग सिरदला थाना में आवेदन दिया गया था। थाना के अधिकारी संजीव कुमार के द्वारा आवेदन के आलोक में स्थल निरीक्षण कर दोनो पक्ष को सिरदला अंचल अधिकारी के पास जाने को कहा था। वहीं, अंचल कार्यालय से रैयती भूमि को लेकर सक्षम न्यायालय जाने को कहा गया था।

थाना और अंचल का चक्कर काट रहे दोनों पक्ष विवादित भूमि पर मूंग लगाने के लिए पटवन को लेकर नोकझोंक करने लगे, जिसके बाद मारपीट कि घटना हुई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के निर्देश एसआइ संजीव कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष से सभी घायलों को अपने उपस्थिति में प्राथमिक उपचार कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से मारपीट का प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की गई है। दोनों पक्ष से दोषी लोगों को जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी