पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

पुलिस संस्मरण दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एसपी हरि प्रसाथ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:24 AM (IST)
पुलिस संस्मरण दिवस पर  शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

पुलिस संस्मरण दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एसपी हरि प्रसाथ एस ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने अमन-चैन, भाईचारा और सामाजिक सहिष्णुता बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी उनके बलिदानों के समक्ष नतमस्तक हैं। उन्होंने पुलिस संस्मरण दिवस के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत-चीन की सीमा पर लद्दाख की बर्फीली ऊंचाई पर चीनी आक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था। जिसमें 11 वीर जवानों ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में इस दिन को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। तबसे यह महत्वपूर्ण परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में देशभर में 292 पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपने कर्तव्य के दौरान शहादत दी। जिसमें बिहार के भी सात लोग शामिल हैं। मौके पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। मौके पर सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा, रक्षित डीएसपी मदन कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी