जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

अंर्तगत फरहा गांव स्थित रविदास टोला में डायरिया से बीमार तीन लोगों की शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। दो दर्जन लोग बीमार चल रहे हैं। मरीजों की हालत बिगड़ने पर स्वजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:52 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री
जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

नवादा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जयंती मनाई गई। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान ने की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। गोपेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के सर्वाधिक महान व्यक्तित्व में से एक हैं। आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। भारतीय इतिहास और राजनीति के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को देश सदैव याद रखेगा। वहीं पूर्व प्रधामंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 1951 में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अखिल भारत कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गए। चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीताने के लिए काफी परिश्रम किया। मनीष कुमार ने कहा कि हमारी विरासत महापुरुषों से सजी पड़ी है। उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। आज जो देश में हालात देखने को मिल रहा है सोचनीय व चितन का विषय बना हुआ है। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रोहित सिन्हा, राजिक खां, अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह,रजनीकांत दीक्षित, सेवादल प्रदेश सचिव विनोद कुमार पप्पू, जागेश्वर पासवान,कृष्ण कुमार प्रभाकर, मधुसूदन सिंह, अंजनी कुमार पप्पू, अरुण कुमार, फकरुद्दीन अली अहमद, जमाल हैदर, मुकेश कुमार, नवीन पासवान, विजय कुमार, एजाज अली मुन्ना समेत अन्य लोग शामिल थे।

--

भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

नवादा : राष्ट्रपिता की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी इंटर स्कूल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तथा तिरंगा पदयात्रा निकाला। जिसमं पार्टी की प्रदेश मंत्री डा. पूनम शर्मा, विधायक अरूणा देवी, जिलाध्यक्ष संजय मुन्ना, महामंत्री रामानुज कुमार , नालंदा प्रभारी नवीन केसरी ,जितेंद्र पासवान, शैलेन्द्र शर्मा आदि शामिल थे। मौके पर बुनकर समाज कादिरगंज के प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार को प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा ने सम्मानित किया।

--

समाजसेवियों ने राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम की मनाई जयंती

नवादा : जेहल प्रसाद टीचर्स ट्रेनिग कालेज में राष्ट्रपित महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दशरथ प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर दोनों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। गांधी इंटर स्कूल में प्राचार्य सआदत अफजल हुसैन सहित अन्य शिक्षकों ने राष्ट्रपित के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नगर के न्यू एरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुष की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई। और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर विजय कुमार चुन्नु, सुधीर कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, राहुल सिन्हा, रविशंकर, सोनू सिन्हा, लालजी सिन्हा, अभिषेक सहाय, छोटू उर्फ रामशरण जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

-- खादी भंडार में समारोह का हुआ आयोजन

- नगर के प्रसाद बिगहा स्थित ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान खादी वस्त्र की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्धाटन कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान व भारत सेवक समाज के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने भाग लिया। इस दौरान गांधी के विचारों से अवगत कराया गया। मौके पर इंजीनियर केबी यादव, मनोहर पासवान, प्रमोद कुमार, जागेश्वर पासवान, एजाज अली मुन्ना, अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, अनिरूद्ध नारायण, बलिराम सिंह, प्रो.अरविद कुमार, खादी भंडार के सचिव अशोक कुमार, प्रबंधक जयनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी