शिक्षक के घर का ताला तोड़कर दस लाख की संपत्ति की चोरी

नवादा। नगर के न्यू एरिया मोहल्ले स्थित नटराज सिनेमा के बगल में शिक्षक के घर चोरी हो गई। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित शिक्षक राजीव रंजन रोह प्रखंड के रतोई गांव के रहने वाले हैं और उसी प्रखंड में हाई स्कूल बाराटांड़ में पदस्थापित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:23 PM (IST)
शिक्षक के घर का ताला तोड़कर दस लाख की संपत्ति की चोरी
शिक्षक के घर का ताला तोड़कर दस लाख की संपत्ति की चोरी

नवादा। नगर के न्यू एरिया मोहल्ले स्थित नटराज सिनेमा के बगल में शिक्षक के घर चोरी हो गई। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित शिक्षक राजीव रंजन रोह प्रखंड के रतोई गांव के रहने वाले हैं और उसी प्रखंड में हाई स्कूल बाराटांड़ में पदस्थापित हैं। पीड़ित शिक्षक के मुताबिक सोने के जेवरात समेत तकरीबन दस लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर पूरा परिवार पैतृक गांव रतोई में था। नवरात्र के पहले दिन ही घर चले गए थे। प्रतिदिन वह स्वयं रात में सोने के लिए नवादा चले आते थे। पिछले दो दिन से रात में भी सोने नहीं आए। रविवार की सुबह मेरे मित्र शैलेश कुमार खोजते हुए घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देखा। मित्र ने तत्काल फोन कर सूचना दी। जिसके बाद वे नवादा आए। घर पहुंच कर देखा कि मेन गेट समेत सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमीरा, बक्सा भी क्षतिग्रस्त है। उन्होंने बताया कि कीमती गहनों के साथ ही कई सामान की चोरी कर ली गई है। तकरीबन दस लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। इसकी सूचना नगर थाना को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर जांच पड़ताल की। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। लोगों का कहना है कि पुलिस पूरी तरह सुस्त हो गई है। आए दिन शहर में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिसिग पूरी तरह चौपट हो गई है। लोगों ने एसपी से अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। साथ ही गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। बता दें कि हाल के दिनों में शहर में गोलीबारी, छिनतई, मारपीट, चाकूबाजी जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी