नगर पंचायत रजौली में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू

रजौली नवसृजित नगर पंचायत रजौली में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि नवंबर माह से नगरवासियों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM (IST)
नगर पंचायत रजौली में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू
नगर पंचायत रजौली में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू

रजौली : नवसृजित नगर पंचायत रजौली में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि नवंबर माह से नगरवासियों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। इसके पूर्व रजौली नगर पंचायत को कोड नहीं मिला था। जिसके कारण 26 जून से लेकर अक्टूबर माह तक जन्म व मृत्यु से सम्बंधित प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को पांच पृष्ठों का एक फार्म के अलावे, बच्चों के माता-पिता का आधार कार्ड एवं अनुमंडल से शपथ पत्र भरवाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करना करना पड़ेगा। प्रतिवेदन जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, विकास मित्र व रोजगार सेवक के पास जाएगा। सत्यापन के फलस्वरूप प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से नगर पंचायत कार्यालय आएगा। नगर पंचायत कार्यालय से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 15 दिनों का कार्य दिवस निर्धारित है। मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु चार पृष्ठों के एक फार्म के साथ मृतक का आधार कार्ड,एक गवाह का आधारकार्ड या पहचान पत्र एवं आवेदक का आधार कार्ड संलग्न कर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। जांच के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पंचायत कार्यालय से निर्गत किया जाएगा। बताते चलें कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तीन विकास मित्रों के बीच नगर पंचायत के क्षेत्रों का बंटवारा किया गया है। जिसमें विकास मित्र नुनु कुमार को रजौली मुख्यालय, मसहई व रामदासी, रुक्मिणी कुमारी को दुलरपुरा,दुफेरा,परांचक,घसियाडीह व बरमनी टांड़ एवं नीरू कुमारी को शेष अन्य क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि नगर पंचायत बनने से पूर्व टकुआटांड़ पंचायत, रजौली पश्चिमी व रजौली पूर्वी पंचायत के ग्रामीणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। तत्कालीन एसडीओ चंद्रशेखर आजाद द्वारा 26 जून को नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया गया था। कार्यालय का उद्घाटन के लगभग छ: माह बाद नगरवासियों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की शुरुआत हुई है। यह कार्य शुरू होने पर पुरानी बस स्टैंड निवासी रामरतन प्रसाद, बब्लू पंडित, रौशन कुमार, माहुरी टोला निवासी नवीन कुमार,ऋषव कुमार आदि लोगों ने खुशी जाहिर किया।

chat bot
आपका साथी