सोए अवस्था में सांप ने बालक को काटा, हुई मौत

नवादा। नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीगंज पंचायत की पड़रिया निवासी दीपू विश्वकर्मा के तीन वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत सर्पदंश से बुधवार की दोपहर में हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:07 PM (IST)
सोए अवस्था में सांप ने बालक को काटा, हुई मौत
सोए अवस्था में सांप ने बालक को काटा, हुई मौत

नवादा। नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीगंज पंचायत की पड़रिया निवासी दीपू विश्वकर्मा के तीन वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत सर्पदंश से बुधवार की दोपहर में हो गई। मृतक का निवास स्थल नारदीगंज से मसौढा जाने वाली मार्ग में पईन के किनारे में है। घटना मंगलवार की रात हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों व शुभचितको में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना की खबर के बाद पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार, बीरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, नन्हू विश्वकर्मा, मुकेश पासवान, हरखित पासवान, राकेश पासवान समेत कई लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया। बताया जाता है मृतक विकास कुमार अपनी मां प्रभा देवी के साथ मंगलवार की रात में घर के अंदर चौकी पर सोया हुआ था। उसी चौकी पर अन्य तीन बच्चे भी सोए हुए थे। तभी 1 बजे रात में बिस्तर पर करैत सांप चढ़ गया और सोए हुए बच्चे को काट लिया। जैसे ही बच्चे को सांप ने काटा जोर से चिल्लाने लगा। सभी परिजन जग गए। देखा कि बिस्तर पर सांप है। लोग दौड़े और सांप को मार दिया।

उसके बाद लोग उसे इलाज के लिए कौआकोल लाया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पावापुरी विम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए पटना बुधवार को भेज दिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान बिहार शरीफ पहुंचते ही दोपहर को बालक दम तोड़ दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता राज मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बच्चे के निधन होने से घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने आपदा राहत कोष से मुआवजे की मांग डीएम से की है। सीओ अमिता सिन्हा ने कहा मृतक के स्वजनों का आवेदन मिलने पर आपदा राहत कोष से सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मुआवजे की राशि उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी