रामनवमी पर नहीं निकलेगा जुलूस : बीडीओ

नवादा। रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को थाना परिसर नारदीगंज में शांति समिति की बैठक आयोजि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:40 PM (IST)
रामनवमी पर नहीं निकलेगा जुलूस : बीडीओ
रामनवमी पर नहीं निकलेगा जुलूस : बीडीओ

नवादा। रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को थाना परिसर नारदीगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन ने की। इस मौके पर सीओ अमिता सिन्हा,थानाध्यक्ष मोहन कुमार,एसआइ श्याम कुमार पांडेय,एएसआइ बिनोद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला हुआ है। कई लोग संक्रमित हो रहें है, आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सतर्क व सजग रहने की जरूरत है। इसी संक्रमणकाल में अगामी 21 अप्रैल 2021 को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। इस वायरस से बचाव के लिए सरकार ने प्रोटोकॉल जारी किया है। हमलोगों का दायित्व है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकारी दिशा निर्देश का पालन करें। रामनवमी पर्व अपने अपने घर पर मनाएं। सार्वजिनक स्थल पर भीड़ नहीं करना है, पूजा अर्चना नहीं होगी। पर्व के दौरान डीजे पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध होगा। पूजा के दौरान जुलूस निकालने वाले पर कार्रवाई किया जाएगा। मेला का आयोजन नहीं होगा। अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलेंगे। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने के वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें। शारीरिक दूरी का पालन करें। कहा गया कि शाम 6 बजे दुकानें को बंद कर देना है। वायरस का चेन को तोड़ने के लिए रात में 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क‌र्फ्यू लागू है। शादी समारोह में 100 लोग भाग लेंगे,वही दाह संस्कार में 25 लोगों को जाने की अनुमति दिया गया है। आपसब अपने आप को सुरक्षित रखते हुए आसपास के लोगों को भी जागरूक करें,क्योंकि सामूहिक प्रयास के बदौलत ही कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकता है। कोरोना वायरस को हरना है,देश को बचाना है। कोरोना वायरस का टीकाकरण चल रहा है। अधिक अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीकाकरण में अपनी भागीदारी को निभाएं।

मौके पर पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव सिंह,पूर्व प्रमुख गौरी सिंह,पूर्व मुखिया संजय कुमार,समाजसेवी राजेश कुमार चैहान,दिलीप कुमार साव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा,रंजीत पासावान,पिटू साव,राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभू मालाकार,सरपंच विभाकर प्रसाद,बीरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी