प्रभारी मंत्री ने विकास कार्याें की समीक्षा की

नवादा सूबे के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन सह जिला प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:04 PM (IST)
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्याें की समीक्षा की
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्याें की समीक्षा की

नवादा : सूबे के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सह जिला प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी विभागों की अद्यतन जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 15 लाख लोगों में करीब 4 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शहरी क्षेत्रों में 77फीसद लोगों को टीका दिया जा चुका है। फिलहाल, जिले में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या मात्र 5 है। जिसमें 3 पुरुष एवं 2 महिला हैं। करीब 15 दिनों से कोई संक्रमित नहीं मिले हैं, जो काफी संतोषजनक है। 1017545 सैंपल की जांच की गई, जिसमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8937 पाई गई। जिले में कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 8878 है। जिले में स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत 99.34फीसद रहा। जिले में करीब 500 से अधिक छोटे-बड़े ऑक्सीजन गैस के सिलेंडर हैं। सदर हॉस्पिटल नवादा एवं रजौली में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य प्रगति पर है। 8 अगस्त तक दोनों जगह पर यह ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। तीसरा लहर का जिला में कोई प्रभाव नहीं पड़े। इसलिए अभी तक 15 लाख में से चार लाख लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 32 7575 एवं द्वितीय डोज लेने वाले की संख्या 63609 है । विकास की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में जिले का चौथा स्थान है। मुख्यमंत्री का मुख्य उद्देश्य है किसानों की आय को दोगुना करना। इसके लिए सिचाई की बेहतर सुविधा बिजली के माध्यम से दी जा रही है। जितने आवेदन प्राप्त हुए उसका 50फीसद कनेक्शन निशुल्क दी गई है। कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि फिर से किसानों का आवेदन प्राप्त कर कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। बिजली से सिचाई करने में काफी कम खर्च आता है। विधायकों ने बिजली के जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई।

जिले में खेलकूद की भी अच्छी व्यवस्था है और अच्छे खिलाड़ी हैं। यहां पर इंडोर स्टेडियम में सुधार की आवश्यकता बताई गई।

पर्यटन क्षेत्र को बेहतरीन बनाने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। 1 साल के अंदर ककोलत में बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, कृषि ,जीविका, पर्यटन, आइसीडीएस ,लघु सिचाई ,कृषि ,पंचायती राज, जल जीवन हरियाली ,प्रधानमंत्री आवास योजना, ,पीएचईडी ,भवन प्रमंडल आदि विभागों की अद्यतन जानकारी मंत्री को दी गई। वन विभाग की समीक्षा के दौरान डीएफओ ने बताया कि पौधारोपण का लक्ष्य 1489625 है। अबतक 841230 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण के लिए जीविका का लक्ष्य 2.5 लाख है, जबकि अभी तक 48220 पौधे लगाए जा चुके हैं। वन विभाग का लक्ष्य है कि जंगल के आसपास के गांव को 36000 पौधे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। अभी तक 23100 पौधे वितरित कर दिए गए हैं। एनएच 31 और 82 की प्रगति की कार्यो की भी समीक्षा की गई। गंगा जल उद्धव योजना के लिए 34 करोड़ 55 लाख रुपये आवंटित की गई है। जिसमें से तीन करोड़ 33 लाख का कार्य पूर्ण हो चुका है। डीपीएम जीविका ने बताया कि जीविका के माध्यम से 2409 लोगों को सीधे रोजगार दिया गया है। स्थलों पर जीविका दीदी नर्सरी का कार्य भी कर रही है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। 1021 एमटी उर्वरक उपलब्ध है। उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी ने बताया कि मनरेगा में कुल 516 457 जॉब कार्ड का वितरण कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा 7 साल से आवास को पूर्ण कर संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्णता में नवादा जिला का राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त है।

बैठक में वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, रजौली विधायक प्रकाश वीर, हिसुआ विधायक नीतू कुमारी, नवादा विधायक विभा देवी, गोविदपुर विधायक मो. कामरान ने समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। बैठक के अंत में अपर समाहर्ता उज्ज्वल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी